Bilaspur: PWD परीक्षा में हाईटेक नकल, अंडरगार्मेंट्स में कैमरा

pwd-exam-bilaspur-cheating

Bilaspur: PWD परीक्षा में हाईटेक नकल, अंडरगार्मेंट्स में कैमरा

bilaspur pwd परीक्षा में हाईटेक नकल अंडरगार्मेंट्स में कैमरा

बाहर से वॉकी-टॉकी से उत्तर बता रही थी बहन

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार को आयोजित PWD सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अभ्यर्थी ने अपने अंडरगार्मेंट्स में स्पाई कैमरा छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया और प्रश्न पत्र को बाहर अपनी बहन को भेज रही थी। वहीं बाहर बैठी युवती वॉकी-टॉकी और टैबलेट से जुड़ी हाईटेक डिवाइस के जरिए गूगल पर सर्च कर उत्तर बता रही थी।पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित रामदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल का है, जहां व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा PWD में 113 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

ऐसे हुआ खुलासा?

NSUI नेता विकास सिंह ठाकुर ने इस पूरे फर्जीवाड़े का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि दो युवतियों ने एक टैक्सी ड्राइवर को स्टेशन से एग्जाम सेंटर तक लाने के लिए बुक किया था। सेंटर के पास पहुंचने के बाद युवतियों ने कार में बैठकर वॉकी-टॉकी, टैबलेट और वायरलेस माइक जैसे डिवाइस निकाले। इससे ड्राइवर को शक हुआ और उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने ऑटो किराए पर लिया और वहीं से बैठकर नकल कराने लगीं।

कैमरे से भेज रही थी प्रश्नपत्र

परीक्षा में शामिल अनुसूर्या नाम की अभ्यर्थी ने अंडरगार्मेंट्स में स्पाई कैमरा छिपा रखा था। वह परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को स्कैन कर बाहर बैठी अपनी बहन अनुराधा को भेज रही थी। अनुराधा प्रश्नों को गूगल पर सर्च कर वॉकी-टॉकी के जरिए उत्तर बता रही थी।बाहर बैठे NSUI कार्यकर्ताओं ने जब यह सब देखा तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए डिवाइस को जब्त किया और पुलिस को सूचना दी।

डिवाइस और तकनीक: एक पूरा सिस्टम तैयार

माइक्रो स्पाई कैमरा (अंडरगार्मेंट्स में छिपा) वॉकी-टॉकी ब्लूटूथ रिसीवर व माइक टैबलेट और लैपटॉप वायरलेस कनेक्शन और हाईटेक इयरपीस यह सब बताता है कि यह कोई साधारण नकल नहीं थी, बल्कि एक सुनियोजित हाईटेक सिस्टम के तहत किया गया प्रयास था।

मामले पर राजनीती शुरु

जैसे ही NSUI ने इस घटना को उजागर किया, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ एग्जाम सेंटर पहुंच गई। उनका कहना है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद नकल की यह व्यवस्था सेंटर के अंदर तक कैसे पहुंची? नेताओं ने नकल करने वाली अभ्यर्थी, उसकी बहन के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के प्रभारी पर भी FIR दर्ज करने की मांग की।विरोध प्रदर्शन के बाद सरकंडा पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में डिवाइस जब्त कर लिया गया है और डिजिटल फोरेंसिक जांच की तैयारी चल रही है। Watch Now :- "सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में ?" Read More:- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तलाक के मामले में पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत

संबंधित सामग्री

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राज्य

राजस्थान में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय MSME दिवस, कांग्रेस पर बरसे CM शर्मा

राजस्थान में MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने उद्योगों को नई गति देने के लिए विभिन्न पहल की घोषणा की।

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

राज्य

मसूरी में जल्द खत्म होगी बैरियरों पर लंबी कतारें, इको टैक्स और माल रोड प्रवेश पर लगेगा फास्टटैग

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नई फास्टटैग आधारित शुल्क प्रणाली लागू होने से ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इससे पर्यटन सीजन में वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

राज्य

रुड़की में मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, बेटी से हुई शादी से था नाराज

रुड़की में एक मामा ने अपने भांजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिसने दो साल पहले उसकी बेटी से लव मैरिज की थी।

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

लाइफ स्टाइल

डिप्रेशन और हाई BP होने पर बस कर लें काम, मिलेगा Relief

गले लगाना न केवल तनाव कम करता है, बल्कि ऑक्सीटोसिन के स्तर को बढ़ाकर डिप्रेशन के लक्षणों में भी सुधार कर सकता है। यह व्यक्तिगत संबंधों को भी मजबूत करता है।

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

खेल

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.