Uruguay Out of FIFA World Cup 2026

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Spain secures a knockout stage spot by defeating Uruguay 1-0 in a crucial Group H match, marking Uruguay's early exit from the tournament.

By : हेमा गुप्ता
Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Uruguay in FIFA World Cup 2026: 2010 के बाद स्पेन ने नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह, उरुग्वे बाहर

Uruguay in FIFA World Cup 2026: FIFA विश्व कप में स्पेन ने ग्रुप H के इस रोमांचक मुकाबले में उरुग्वे को 1-0 से हराकर नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली।

इस हार के साथ दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

वापसी नहीं कर पाई उरुग्वे

मैच के पहले हाफ में स्पेन के एलेक्स बाएना ने एक शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह गोल मैच का इकलौता और निर्णायक गोल साबित हुआ।  उरुग्वे मैच में वापसी नहीं कर पाई।

ग्रुप H में अंतिम स्थिति

स्पेन- दो जीत और एक ड्रॉ के साथ 7 अंक (ग्रुप टॉपर)

केप वर्डे-  तीन ड्रॉ के साथ 3 अंक (दूसरे स्थान पर, नॉकआउट में जगह बनाई)
उरुग्वे- केवल 2 अंक (तीसरे स्थान पर, बाहर)
सऊदी अरब- 2 अंक (सबसे नीचे)

उरुग्वे के पास इतने अंक नहीं थे कि वह तीसरे स्थान की सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल होकर नॉकआउट स्टेज में पहुंच सके।

उरुग्वे का निराशाजनक प्रदर्शन

टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही केप वर्डे के सामने भी उरुग्वे कुछ खास नहीं कर पाई। तीन मैचों में एक भी जीत हासिल न कर सकने के बाद उरुग्वे बिना किसी जीत के घर लौट रही है। 

फीफा रैंकिंग में 19वें नंबर पर मौजूद उरुग्वे अब तक की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम है जो इस विश्व कप से बाहर हुई।मैच खत्म होने के बाद कई उरुग्वे खिलाड़ी मैदान पर रो पड़े। टीम के मैदान से निकलते समय फैंस ने खिलाड़ियों पर हूटिंग भी की।

2010 के बाद पहली बार नॉकआउट में पहुंची स्पेन

स्पेन ने टूर्नामेंट की शुरुआत केप वर्डे के खिलाफ 0-0 के ड्रॉ से की थी, जिसके बाद सऊदी अरब को 4-0 से करारी शिकस्त दी। 

2010 के बाद यह पहला मौका है जब स्पेन नॉकआउट स्टेज में पहुंचने में सफल रहा है। टीम अब दूसरा विश्व कप खिताब जीतने की उम्मीद में आगे बढ़ेगी।


 

संबंधित सामग्री

हल्द्वानी में Gen-Z संग फुटबॉल खेले नितिन नवीन, धामी सरकार की तारीफ

हल्द्वानी में Gen-Z संग फुटबॉल खेले नितिन नवीन, धामी सरकार की तारीफ

भाजपा के नितिन नवीन ने हल्द्वानी में Gen-Z के साथ फुटबॉल खेलकर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने UCC के लिए धामी सरकार की तारीफ की।

लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा! हाथ से लिखा नोट किया पोस्ट

लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा! हाथ से लिखा नोट किया पोस्ट

लियोनेल मेसी ने अपने 20 साल लंबे सफर के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने यह जानकारी एक हाथ से लिखे नोट के जरिए दी।

जर्मनी चौथी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में स्पेन को दी मात

जर्मनी चौथी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल में स्पेन को दी मात

जर्मनी ने स्पेन को 1-0 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता। मिशेल स्ट्रूथॉफ ने मैच का निर्णायक गोल किया।

मेसी का तूफान! 4 गोल दागकर इंटर मियामी को दिलाई शानदार जीत

मेसी का तूफान! 4 गोल दागकर इंटर मियामी को दिलाई शानदार जीत

मेसी के चार गोल की बदौलत इंटर मियामी ने MLS में सीएफ मॉन्ट्रियल को 7-1 से हराया। यह उनकी टीम के लिए महत्वपूर्ण जीत थी।

रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

रोनाल्डो ने जॉर्जिना से की शादी, 10 साल का रिश्ता शादी में बदला

पुर्तगाल के फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ शादी रचाई। दोनों ने 2016 से एक साथ समय बिताया है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर