नितिन नवीन की फुटबॉल मस्ती

हल्द्वानी में Gen-Z संग फुटबॉल खेले नितिन नवीन, धामी सरकार की तारीफ

भाजपा के नितिन नवीन ने हल्द्वानी में Gen-Z के साथ फुटबॉल खेलकर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने UCC के लिए धामी सरकार की तारीफ की।

By : चंचल खेडकर
हल्द्वानी में Gen-Z संग फुटबॉल खेले नितिन नवीन, धामी सरकार की तारीफ

हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बुधवार रात अलग अंदाज देखने को मिला। दिनभर बैठकों और राजनीतिक कार्यक्रमों के बाद वे नैनीताल रोड स्थित एक टर्फ ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने टी-शर्ट पहनकर Gen-Z युवाओं के साथ फुटबॉल खेला और उनसे सीधे संवाद भी किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट भी मौजूद रहे। फुटबॉल के मैदान पर युवाओं के साथ नितिन नवीन की यह मौजूदगी पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों से अलग नजर आई।

यूसीसी को लेकर धामी सरकार की तारीफ

हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार को बधाई दी।उन्होंने सरकार की ओर से महिलाओं को सरकारी सेवाओं में आरक्षण, सहकारी समितियों में भागीदारी, शहीदों के आश्रितों के लिए सहायता और होम-स्टे जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया।नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विश्वास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है।

धामी बोले- संवाद कार्यक्रमों से संगठन को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के साथ अलग-अलग वर्गों के सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पूर्व सैनिकों, युवाओं और पंजाबी-सिख समाज के लोगों से भी संवाद करेंगे।धामी ने कहा कि नितिन नवीन जब भी उत्तराखंड आते हैं, कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का माहौल बनता है। उनके दो दिवसीय प्रवास से पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी।

बनभूलपुरा अतिक्रमण पर भी बोले मुख्यमंत्री

बनभूलपुरा में अतिक्रमण के मुद्दे पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार अपना पक्ष पहले ही न्यायालय के सामने रख चुकी है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को लेकर सरकार ने अदालत में अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रखा है।धामी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए अतिक्रमण को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अब न्यायालय भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पार्टी संगठन अलग-अलग सामाजिक समूहों के साथ संवाद पर जोर दे रहा है। ऐसे में युवाओं के बीच उनकी मौजूदगी और विभिन्न वर्गों के साथ प्रस्तावित संवाद पर पार्टी की गतिविधियों की नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ,2 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा ,2 उम्मीदवारों का किया ऐलान

भाजपा ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है।

भारत की जुझारू शुरुआत के बाद ब्राजील का पलटवार, 4-0 से जीता ऐतिहासिक मुकाबला

भारत की जुझारू शुरुआत के बाद ब्राजील का पलटवार, 4-0 से जीता ऐतिहासिक मुकाबला

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील के बीच खेले गए मैत्री मैच में ब्राजील ने 4-0 से जीत हासिल की।

CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों की पैतृक भूमि पर लगेंगी प्रतिमाएं

CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों की पैतृक भूमि पर लगेंगी प्रतिमाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलन के शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने और उनकी स्मृति को संरक्षित करने का ऐलान किया।

CM धामी की अध्यक्षता में चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक, युवाओं-महिलाओं और UPCL कर्मचारियों से जुड़े फैसलों पर नजर

CM धामी की अध्यक्षता में चंपावत में पहली बार कैबिनेट बैठक, युवाओं-महिलाओं और UPCL कर्मचारियों से जुड़े फैसलों पर नजर

चंपावत में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में रोजगार, महिला कल्याण, ऊर्जा और पहाड़ी क्षेत्रों के विकास पर चर्चा होने की संभावना है।

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन पर आरोप तय, अब ट्रायल की बारी; BJP ने मांगा इस्तीफा, JMM का पलटवार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़गाईं अंचल में जमीन मामले में आरोप तय किए गए हैं, जिसके बाद भाजपा ने उनसे इस्तीफा मांगा है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर