वास्तु टिप्स धन आकर्षण के लिए

Vastu Tips: घर में रखें ये शुभ वस्तुएं, आएगी सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में श्रीमद् भगवद् गीता, चांदी का सिक्का, कौड़ियाँ, हल्दी की गांठ और गुलाब का पौधा रखने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।

By : हेमा गुप्ता
Vastu Tips: घर में  रखें ये शुभ वस्तुएं, आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips: घर में रखें ये शुभ वस्तुएं, आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips These Things Attract Wealth: वास्तु शास्त्र में ऊर्जा का विशेष महत्व बताया गया है। हमारे चारों ओर घूम रही यह ऊर्जा हमारे मन, विचार और जीवन को गहराई से प्रभावित करती है। यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे तो तरक्की के रास्ते स्वतः खुलने लगते हैं और सुख-समृद्धि घर में वास करती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ प्राचीन और सरल उपायों से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। आइए जानते हैं धन प्राप्ति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में किन वस्तुओं को रखना चाहिए।

श्रीमद् भगवद् गीता घर में रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में श्रीमद् भगवद् गीता रखने से व्यक्ति के जीवन में उन्नति होती है। गीता के ज्ञान से आत्मबल बढ़ता है और व्यक्ति खुद अपनी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम बन जाता है। इसे पूजा घर या अध्ययन कक्ष में सम्मानपूर्वक रखें।

चांदी का सिक्का तिजोरी में रखें

चांदी का सिक्का बेहद शुभ माना जाता है। इसका संबंध चंद्र देव से है, जो मन को शांत रखने में मदद करता है। शांत मन से सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और ऊर्जा सकारात्मक बनी रहती है। उपाय: घर की तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रोजाना चांदी के सिक्के पर रोली लगाकर रखें।

पांच कौड़ियों को लक्ष्मी माता के पास रखें

ज्योतिष शास्त्र में कौड़ियों को माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है क्योंकि ये समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई मानी जाती हैं। धन प्राप्ति के लिए यह एक अत्यंत कारगर उपाय है।उपाय: पांच कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर इन्हें पूजा स्थल पर माता लक्ष्मी के पास रख दें।

हल्दी की गांठ तिजोरी में रखें

हल्दी का संबंध भगवान विष्णु से है। जहां भगवान विष्णु विराजते हैं, वहां माता लक्ष्मी का भी निवास होता है। इसलिए धन-समृद्धि के लिए यह उपाय बहुत फलदायी माना जाता है।उपाय: हल्दी की गांठ को तिजोरी या अलमारी में जहां धन रखते हैं, वहां रखें।

गुलाब का पौधा घर में लगाएं

माता लक्ष्मी को कमल के साथ गुलाब का फूल भी अत्यंत प्रिय है। घर में गुलाब का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लक्ष्मी कृपा बनी रहती है।ध्यान दें: गुलाब के पौधे में कांटे होने के कारण इसे बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। घर की छत, बालकनी या आंगन में लगाना उत्तम रहता है।
 

संबंधित सामग्री

हर समस्या के लिए 7 महामंत्र: नियमित जाप से मन को मिलेगी शांति, जानें किस मंत्र का क्या महत्व

हर समस्या के लिए 7 महामंत्र: नियमित जाप से मन को मिलेगी शांति, जानें किस मंत्र का क्या महत्व

सात प्रभावी मंत्रों के जाप से मानसिक शांति, एकाग्रता, समृद्धि और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

गणेश विसर्जन के बाद करें इन चीजों का दान, धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रह दोषों से मिल सकती है राहत

गणेश विसर्जन के बाद करें इन चीजों का दान, धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रह दोषों से मिल सकती है राहत

गणेश चतुर्थी के बाद अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के द्वारा भगवान गणेश भक्तों की समस्याओं को हर लेते हैं और दान का महत्व बताया गया है।

अमीर की जगह कंगाल न बना दे धातु का कछुआ! जानें इसे रखने की सही दिशा

अमीर की जगह कंगाल न बना दे धातु का कछुआ! जानें इसे रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुए की स्थिति और दिशा धन, स्थिरता, और संबंधों पर प्रभाव डाल सकती है। जानिए किस दिशा में कछुआ रखना शुभ होता है।

मुख्य द्वार पर किस भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए? जानें वास्तु की मान्यताएं और जरूरी सावधानियां

मुख्य द्वार पर किस भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए? जानें वास्तु की मान्यताएं और जरूरी सावधानियां

वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जहाँ देवी-देवताओं की तस्वीरें और शुभ चिह्न लगाने की परंपरा है।

गणेश उत्सव में दूर्वा का खास महत्व, तिजोरी में रखने से जुड़ी क्या है मान्यता?

गणेश उत्सव में दूर्वा का खास महत्व, तिजोरी में रखने से जुड़ी क्या है मान्यता?

गणेश उत्सव में भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने की प्राचीन परंपरा है, जिसे धन और समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर