गोरखपुर में CM योगी ने किए जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ की जनता दर्शन

गोरखपुर में CM योगी ने किए जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

गोरखपुर में cm योगी ने किए जनता दर्शन अधिकारियों को दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ की जनता दर्शन |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान लोगों को भरोसा दिलाया कि इलाज भी होगा और मकान भी मिलेगा। उन्होंने भू-माफियाओं और दबंगों को सख्त चेतावनी देते हुए CM ने कहा कि जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं।  गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ सभागार के समक्ष आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।

CM ने दिया आश्वासन 

CM योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में पहुंची 2 महिलाओं की इलाज और डायलिसिस संबंधी समस्याएं सुनीं। उन्होंने पूरे इलाज की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। एक महिला ने बताया कि वह AIIMS दिल्ली में इलाज करा रही है, तो सीएम ने राहत कोष से आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। दूसरी महिला की समस्या सुनकर उन्होंने गोरखपुर के एम्स या BRD मेडिकल कॉलेज में इलाज की व्यवस्था करने को कहा।

गोशाला पहुंचे योगी

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर की गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोवंश को गुड़-रोटी खिलाई, और माथे पर हाथ फेरा। गोशाला के कार्यकर्ताओं को गोवंश की समुचित देखभाल के आदेश दिए। गोशाला परिसर में विचरण कर रहे मोरों पर भी स्नेह बरसाया। 

शून्य से शिखर तक की यात्रा

इसके बाद CM ने गोरखपुर के गुलरिहा स्थित एक रिजॉर्ट में भाजपा महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मूल्यों और आदर्शों की राजनीति अपनाकर शून्य से शिखर तक की यात्रा की है। 1985 में मात्र 2 लोकसभा सीट हासिल करने वाली इस पार्टी की आज केंद्र सहित देश के 21 राज्यों में स्वयं की सरकार है। दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में BJP की यात्रा सत्ता प्राप्त की यात्रा नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और समन्वय की बेहतरीन यात्रा है।    

संबंधित सामग्री

बरेली में वायरल वीडियो के बाद नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप; पुलिस जांच शुरू

जुर्म गाथा

बरेली में वायरल वीडियो के बाद नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप; पुलिस जांच शुरू

बरेली में 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या की। परिजनों का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल होने के कारण वह मानसिक तनाव में थी।

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक संग रचाई शादी, REEL वायरल होने पर भड़के लोग

राज्य

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक संग रचाई शादी, REEL वायरल होने पर भड़के लोग

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी की, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हिंदू संगठनों और नेटिज़न्स में भारी विरोध जारी है।

CM योगी ने गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, रवि किशन की फिर ली चुटकी

राज्य

CM योगी ने गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, रवि किशन की फिर ली चुटकी

गोरखपुर में CM योगी ने 995 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर शामिल है।

Weather Update: MP-UP में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से 41 मौतें 

देश-विदेश

Weather Update: MP-UP में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से 41 मौतें 

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से 41 लोगों की मौत हुई। कश्मीर में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, भारी बारिश की चेतावनी जारी।

चंबल अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 551 लोगों पर कार्रवाई के निर्देश

राज्य

चंबल अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 551 लोगों पर कार्रवाई के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश सरकारों को अवैध रेत खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।