T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

आयरलैंड ने भारत को हराया

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

भारतीय टीम को टी-20 सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के हाथों पहली बार हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने 182 रन बनाए और भारत को 34 रन से हराया।

 t-20 मैच में  आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात

T-20 मैच में आयरलैंड ने पहली बार भारत को दी मात |

IND vs IRE 1st T20 Match: T-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को पहली बार आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। यह मैच सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड, बेलफास्ट में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया, जबकि टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन बनाकर सिमट गई। इसी के साथ टीम को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा।

आयरलैंड ने पहली बार भारत को हराया

पहले बैटिंग करने उतरी आयरलैंड टीम की शुरुआत खराब रही। टीम की ओर से टिम ने 17 रन,  रॉस एडायर 12 रन, हैरी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इनके अलावा लॉरकन ने 36 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से फिफ्टी ठोक दी। वहीं गैरेथ 1 रन से फिफ्टी लगाने से चूक गए वो 32 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हो गए। 

इनके अलावा टीम से कोई भी प्लेयर 20 रन भी नहीं बना सका। और टीम ने 20 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन  का स्कोर खड़ा किया।

भारतीय टीम की ओर से 3 कैच छूटे

भारतीय टीम की फिल्डिंग खराब रही। टीम की ओर से 3 कैच छूटे।टिम टेक्टर का कैच शिवम दुबे ने , गैरेथ डेलानी का   आसान कैच अभिषेक शर्मा ने और वॉशिंगटन सुंदर  ने लॉरकन टकर का कैच छोड़ा। 

अभिषेक शर्मा की फिफ्टी भी नहीं दिला सकी जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन 5 रन, ईशान किशन  1, श्रेयस 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं अभिषेकक शर्मा क्रीज पर डटे रहें और 20 ओवर में 7 चौके और 2 छक्के की ओर से 50 रन बनाए फिर आउट हो गए। तिलक 19 रन , शिवम दुबे ने अपने जन्मदिन पर 1 विकेट लिया और 25 रन भी बनाए। बाकी खिलाड़ी कुछ खास कमाल नही दिखा सके। धीरे - धीरे पूरी टीम 18.5 ओवर में 148 रन बनाकर ढह गई।  

प्लेइंग-11

भारत

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड

टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), गैरेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, जॉर्ज डॉकरेल, बेन कैलिट्ज, मैथ्यू हम्फ्रीज, रूबेन विल्सन और गेविन होए।

संबंधित सामग्री

पासपोर्ट की इस बात से आज भी अनजान हैं कई लोग, विदेश मंत्रालय ने दूर की गलतफहमी

देश-विदेश

पासपोर्ट की इस बात से आज भी अनजान हैं कई लोग, विदेश मंत्रालय ने दूर की गलतफहमी

MEA ने बताया कि पासपोर्ट मुख्य रूप से भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा के लिए जारी दस्तावेज है, नागरिकता का प्रमाण नहीं.

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

देश-विदेश

इंग्लैंड ने पहले वनडे में भारत को दिया 259 रन का टारगेट, RO-KO का नहीं चला बल्ला

बर्मिंघम में पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 259 रन का लक्ष्य दिया। जो रूट और लियाम डॉसन ने शानदार साझेदारी की।

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

देश-विदेश

पाकिस्तान पर भारत का तीखा हमला, महिलाओं-बच्चों के साथ मारपीट, भारतीय नाविक की मौत पर ईरानी राजदूत तलब

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी, कहा POJK में विरोध प्रदर्शन अवैध कब्जे और शोषण का परिणाम हैं। होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की भी निंदा की।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा खरीद में बड़े बदलाव, ₹10 लाख करोड़ की डिफेंस डील

देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की रक्षा खरीद में बड़े बदलाव, ₹10 लाख करोड़ की डिफेंस डील

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना की तैयारी में बदलाव हुआ। 55 प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जिनकी कुल कीमत 9.80 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है।

पंजाब के किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

राज्य

पंजाब के किसानों ने टोल प्लाजा को फ्री कराया, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब में किसानों ने लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा समेत सभी टोल प्लाजा को फ्री करवा दिया है। यह विरोध सरकार की लैंड पूलिंग नीति और अन्य मामलों के खिलाफ है।