बड़ा समुद्री हादसा साइप्रस के पास

साइप्रस के पास बड़ा हादसा, नाव पलटने से 6 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

साइप्रस के उत्तरी तट के पास एक फेरी पलट गई, जिसमें 270 यात्री सवार थे। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। बचाव और राहत कार्य जारी है।

By : शिवम् पांडेय
साइप्रस के पास बड़ा हादसा, नाव पलटने से 6 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बड़ा समुद्री हादसा साइप्रस के पास

साइप्रस के उत्तरी तट के पास रविवार को बड़ा समुद्री हादसा हुआ। मेडिटेरियन सी में 270 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रही एक फेरी अचानक पलट गई। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद समुद्र में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा साइप्रस के उत्तरी तट के पास हुआ। तुर्किये के सरकारी TRT न्यूज चैनल के अनुसार, तट से कुछ किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद फेरी में पानी भरने लगा। इसके बाद देखते ही देखते नाव पलट गई। उत्तरी साइप्रस के परिवहन मंत्री एरहान एरिकली ने TRT को बताया कि राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कई यात्री पलटी हुई फेरी पर फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

पलटी नाव के ऊपर चढ़कर बचाई जान

हादसे के बाद कई यात्रियों ने पलटी हुई फेरी के ऊपरी हिस्से पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटनास्थल पर कोस्ट गार्ड के साथ नागरिक और निजी जहाज भी राहत अभियान में जुटे हैं। तट पर एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया है, ताकि रेस्क्यू किए गए लोगों को तत्काल इलाज दिया जा सके।

तुर्किये जा रही थी फेरी

जानकारी के मुताबिक, यह कैटामरैन शैली की फेरी उत्तरी साइप्रस के काइरेनिया पोर्ट से रवाना हुई थी और तुर्किये के मर्सिन प्रांत में स्थित तासुकु पोर्ट की ओर जा रही थी। कैटामरैन ऐसी नाव होती है जिसमें दो समानांतर हुल होते हैं। इस डिजाइन की वजह से सामान्य परिस्थितियों में नाव को पानी पर बेहतर स्थिरता मिलती है। हालांकि खराब मौसम, तेज हवाओं और ऊंची लहरों के दौरान किसी भी जहाज के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

हादसे की वजह का अभी इंतजार

फेरी में पानी कैसे और किन परिस्थितियों में भरा, इसे लेकर अभी आधिकारिक जांच पूरी नहीं हुई है। फिलहाल प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को चिकित्सा सहायता पहुंचाना है। अधिकारियों की ओर से हादसे की विस्तृत वजह और मृतकों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

 होते रहे हैं समुद्री हादसे

मेडिटेरियन सी में छोटी और ओवरलोडेड नावों के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। खासकर प्रवासियों को ले जाने वाली नावें कई बार खराब मौसम और समुद्री परिस्थितियों के कारण हादसे का शिकार होती हैं। मार्च 2025 में भी साइप्रस के पास केप ग्रेको क्षेत्र में एक माइग्रेंट बोट पलटने की घटना हुई थी, जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी।

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ का कहर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ का कहर, 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बिहार की कई प्रमुख नदियाँ उफान पर हैं, जिससे 12 जिलों के 368 पंचायतें प्रभावित हुई हैं। पटना में गंगा ने नया रिकॉर्ड बनाया।

दिल्ली के सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरी, छात्रों के दबे होने की आशंका; NDRF रेस्क्यू में जुटी

दिल्ली के सत्य निकेतन में चार मंजिला इमारत गिरी, छात्रों के दबे होने की आशंका; NDRF रेस्क्यू में जुटी

दिल्ली के मोती बाग इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से 50-60 छात्र फंसे। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटीं।

मानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति की समीक्षा की और राहत तथा बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए।

SDRF कमांड सेंटर पहुंचे CM डॉ मोहन, बाढ़-बारिश की समीक्षा कर दिए अलर्ट रहने के निर्देश

SDRF कमांड सेंटर पहुंचे CM डॉ मोहन, बाढ़-बारिश की समीक्षा कर दिए अलर्ट रहने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की और SDRF, NDRF की टीमों के प्रयासों की सराहना की।

गंगा-नर्मदा-मंदाकिनी उफान पर, यूपी से बिहार तक बाढ़ का संकट

गंगा-नर्मदा-मंदाकिनी उफान पर, यूपी से बिहार तक बाढ़ का संकट

उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी बरसात ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बाढ़ और भूस्खलन से हजारों लोग प्रभावित हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026