मुकेश खन्ना ने राम मंदिर चंदा घोटाले पर जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

Mukesh Khanna Criticizes Ram Mandir

मुकेश खन्ना ने राम मंदिर चंदा घोटाले पर जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

Actor Mukesh Khanna, known for his role in 'Shaktimaan', criticizes the alleged theft and scams involving donations at the Ram Mandir, urging devotees not to donate.

मुकेश खन्ना ने राम मंदिर चंदा घोटाले पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

मुकेश खन्ना ने राम मंदिर चंदा घोटाले पर जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल |

Mukesh Khanna Lashes Out On Ram Mandir शक्तिमान सीरियल के फेम एक्टर मुकेश खन्ना आए दिन अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने रहते है। एक बार फिर वो अपने बेबाक विचार रखने की वजह से चर्चा में है, उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी-घोटले मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाला। और भक्तों से अपील की कि, 'मंदिर में चढ़ावा न दें।'

मुकेश खन्ना ने किया पोस्ट 

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल अकाउंट से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। उसमें उन्होंने राम मंदिर में हुए घोटले को लेकर गुस्सा निकालते हुए लिखा-

 'क्या आप जानते हैं, मंदिरों में आपका नकदी चढ़ावा, भगवान तक नहीं पहुंचता। बीच में कहीं खो जाता है। 

लूट मची पड़ी है। कहावत है ना, लूट सके तो लूट। और लूटने वाले यहां भरे पड़े हैं। 

मैंने एक बार कहा था- भरे पड़े हैं चोर, डाकू और बेईमान, फिर भी मेरा देश है महान। 

लेकिन इन चढ़ावा लूटने वालों को मैं क्या नाम दूं? चोर, डाकू या बेईमान? इनमें से कोई नहीं। क्योंकि ये इन सबसे ऊपर हैं। ये भक्तों को ही नहीं, भगवान को भी लूट रहे हैं।' 

उन्होंने आगे लिखा कि- 

'मैं सिर्फ भक्तों को सलाह दूंगा कि- ना रहेगा बांस,ना बजेगी बांसुरी, वैसे ही- ना चढ़ेगा चढ़ावा, ना होगा घोटाला। सो चढ़ावा चढ़ाना बंद कीजिए। खास तौर पर पैसों और गहनों का। भगवान खुश होंगे।'

क्या है मामला?

हाल हि में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद योगी सरकार ने इसकी जांच के लिए  SIT गठित की थी। कुछ दिन बाद SIT ने रिपोर्ट सरकार को सौंपी जिसमें कई खुलासे हुएं।

SIT ने सौंपी रिपोर्ट

राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव गृह और मुख्यमंत्री संजय प्रसाद को सौंपी है। राज्य सरकार की ओर से गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे हैं। टीम के अन्य सदस्यों में IG किरण एस. और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैं। 

200 करोड़ से ज्यादा की चोरी

टीम ने बताया कि 150 पन्नों की यह शुरुआती रिपोर्ट है। इसमें 150 लोगों से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार, SIT ने पिछले 5 साल के चढ़ावे का ऑडिट कराने की भी सिफारिश की।  अब रिपोर्ट पर सीएम योगी अंतिम फैसला लेंगे। चढ़ावे में अनियमितता रोकने के लिए सुझाव दिए हैं। 

राम मंदिर चोरी मामले में 5 आरोपियों लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर उर्फ टिन्नू की निशानदेही पर 2 करोड़ की रिकवरी हो चुकी है। इसके अलावा, चंपत राय के करीबी के घर से सोना मिला था। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चोरी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की हो सकती है। 


 

संबंधित सामग्री

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

देश-विदेश

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, केजरीवाल ने किए रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में ट्रस्ट के महासचिव के करीबी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अदालत में पेश किए जाएंगे।

राम मंदिर चढ़ावा: संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: संजय सिंह ने SIT को सौंपे सबूत, पूछा- अब तक FIR क्यों नहीं हुई

सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर संबंधित जमीन घोटाले के 11 सबूत SIT को सौंपे। उन्होंने खरीदी गई जमीन की अनियमितताओं पर प्रकाश डाला।

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

देश-विदेश

CM धामी समेत हरिद्वार, केदारनाथ, अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखंड के सरकारी संस्थानों, पर्यटक स्थलों और धार्मिक स्थलों को धमकी भरे मेल और सोशल मीडिया के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, CM योगी लेंगे अंतिम फैसला

अयोध्या राम मंदिर में 200 करोड़ से ज्यादा की चोरी की जांच के लिए गठित SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट CM योगी आदित्यनाथ को सौंपी।