UP के बिजनौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने घर में घुसे सांप को मार डाला। फिर उसके साथ स्टंट करने लगा। युवक ने सांप को 10 बार अपने मुंह में डाला और दांतों से काट लिया। इसके बाद सिर पर लपेटा। युवक का वीडियो भी सामने आया। इसमें वह सांप को मुंह में डालकर उससे खिलवाड़ करते दिख रहा।
सांप के साथ स्टंटबाजी
सांप के साथ स्टंटबाजी के कुछ देर बाद ही युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। घरवालों ने पहले उसकी झाड़-फूंक कराई। लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद युवक को इलाज के लिए CAC में भर्ती कराया गया। घटना नहटौर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की है। घरवालों ने आशंका जताई जा रही है कि सांप का जहर मुंह के जरिए उसके शरीर में पहुंच गया, जिससे उसकी हालत खराब हो गई।
युवक का कराया झाड़-फूंक
तबीयत बिगड़ने के बाद घरवाले सलीम को ओझा के पास ले गए और झाड़-फूंक कराने लगे। इलाज में देरी होने से उसकी हालत और बिगड़ गई। जब युवक बेहोश होने लगा तो घरवाले उसे गुरुवार रात 10:45 बजे नहटौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे।