CM धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के लिए किया फ्लैग ऑफ, पर्यटन, रोजगार को गति

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026

CM धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के लिए किया फ्लैग ऑफ, पर्यटन, रोजगार को गति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को फ्लैग ऑफ करते हुए खेल और पर्यटन के विकास को बढ़ावा दिया।

cm धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के लिए किया फ्लैग ऑफ पर्यटन रोजगार को गति

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन आयोजन को फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान CM ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतिभागियों के साथ प्रतीकात्मक दौड़ में भी हिस्सा लिया। 

शुभंकर क्यालु- हिम तेंदुआ का अनावरण

शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने 31 मई 2026 को होने वाले अल्ट्रा रन के शुभंकर क्यालु- हिम तेंदुआ का भी अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों में नई ऊर्जा, नए अवसर और नए विश्वास जगाने का एक अभियान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में साहस, संकल्प और देश के लिए कुछ बड़ा करने का जज्बा है और यह कार्यक्रम उसी का प्रतीक बनेगा। 

पर्यटन, रोजगार को गति

CM धामी ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक क्षमता की परीक्षा नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, धैर्य और आत्मविश्वास को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रदेश के साहस, पर्यटन और सामर्थ्य का ब्रांड एंबेसडर बताया। कहा कि PM नरेंद्र मोदी के सीमावर्ती गांव देश के अंतिम नहीं, बल्कि पहले गांव हैं” के विजन को यह आयोजन साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार, होमस्टे, स्थानीय उत्पादों और युवा उद्यमिता को नई गति मिलेगी। 

900 से ज्याजा प्रतिभागियों का पंजीकरण 

31 मई को नीति घाटी में होने वाले इस आयोजन के लिए देश के 27 राज्यों और 2 देशों से 900 से ज्याजा प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। CM ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स टूरिज्म के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

राज्य

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर CM पुष्कर धामी ने जागेश्वर धाम में पूजा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

राज्य

CM धामी का गोपीनाथ मंदिर मार्ग तक रोड शो, बोले- सरकार हर गांव तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में रोड शो किया और 'सेवा, सुशासन, समर्पण एवं जन-जन की सरकार' कार्यक्रम में भाग लिया।

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

राज्य

हरेला पर्व पर CM धामी ने की पौधरोपण और औषधीय शोध की सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण और शोध कार्यों की सराहना की।

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

राज्य

उत्तराखंड में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18 लाख मतदाताओं में त्रुटियां पाई गईं

उत्तराखंड में नई वोटर लिस्ट जारी की गई, जिसमें 18 लाख मतदाताओं के विवरण में त्रुटियाँ पाई गईं। मतदाताओं को त्रुटियाँ सुधारने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

देश-विदेश

उत्तराखंड में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप; 6 युवकों पर आरोप, बिना कपड़ों के भागी छात्रा

उत्तराखंड के हरिद्वार में 6 युवकों द्वारा 14 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का आरोप। घटना के बाद पीड़िता ने गांव के एक घर में शरण ली।