विदिशा में भव्य रथयात्रा

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विदिशा में 300 वर्ष पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा उत्साह के साथ आयोजित हुई, जिसमें 2 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील स्थित ग्राम मनोरा में भगवान जगन्नाथ की लगभग 300 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी सुबह 5 बजे भगवान जगन्नाथ का भव्य रथ मंदिर परिसर से रवाना हुआ। रथयात्रा के साथ शुरू हुए तीन दिवसीय मेले में करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

सुख-समृद्धि और मंगल की कामना

सुबह से ही मनोरा धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पूरे मार्ग पर "जय जगन्नाथ" के जयकारे और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

डायवर्ट कर सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया

आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इसके अलावा 35 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और पूरे मेले की ड्रोन से निगरानी की गई। भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मंदिर से करीब 200 मीटर पहले खेतों में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई, जबकि सागर मार्ग पर यातायात को डायवर्ट कर सुचारु आवागमन सुनिश्चित किया गया।

शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा

करीब तीन शताब्दियों से चली आ रही यह रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है। तीन दिवसीय मेले में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। प्रशासन और मंदिर समिति की बेहतर व्यवस्थाओं के चलते आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।

संबंधित सामग्री

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों का नया बसेरा, CM डॉ मोहन यादव ने नर वियोम और मादा नीरा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो चीतों के आगमन से चीता पुनर्वास परियोजना को महत्वपूर्ण विस्तार मिला। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और रोजगार में वृद्धि की उम्मीद जताई।

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

सीएम डॉ. मोहन ने नौरादेही सेंचुरी में छोड़े 'वियोम और नीरा,' कहा- चीतों की बसाहट के लिए सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में नौरादेही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को छोड़ा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

GIS 2027 से पहले MP सरकार का निवेश मिशन तेज, मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने जनवरी 2027 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज कर दी है, निवेशकों के साथ व्यक्तिगत बैठकें और संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर