हिमाचल सीएम का भाजपा पर हमला

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, अगले चुनाव में भाजपा के 28 में से 16 विधायक नहीं जीतेंगे का दावा।

By : रोहन उमक
हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

हमीरपुर से गरजे CM सुक्खू, बोले- भाजपा के 28 में से 16 विधायक भी नहीं जीत पाएंगे अगला चुनाव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने गृह जिले हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में भाजपा के 28 विधायक हैं, लेकिन अगले विधानसभा चुनाव में इनमें से 16 विधायक भी दोबारा जीत दर्ज नहीं कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर विकास कार्यों को लेकर राजनीति करने और प्रदेश के हितों से समझौता करने का आरोप भी लगाया।

हिमाचल सीएम सुक्खू

जयराम ठाकुर पर साधा निशाना

नगर निगम हमीरपुर के टाउन हॉल में बुधवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर रोज बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन कहीं ऐसा न हो कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की तरह उन्हें भी मुख्यमंत्री बनने के बजाय विधानसभा अध्यक्ष के पद से ही संतोष करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता उन लोगों को कभी माफ नहीं करेगी, जिन्होंने प्रदेश की संपदा को बेचने या उसके हितों से समझौता करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नालागढ़ में करीब पांच हजार बीघा भूमि औने-पौने दाम पर लीज पर देकर प्रदेश के हितों की अनदेखी की गई।

जयराम ठाकुर

हिमकेयर योजना में घोटाले का आरोप

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा सरकार के कार्यकाल में संचालित हिमकेयर योजना में 500 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में बल्ह में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार नहीं कर सके, जबकि अब डबल इंजन सरकार के नाम पर विकास के दावे किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही डबल इंजन सरकार के दावों की हकीकत देख चुकी है। साथ ही दावा किया कि भाजपा इस समय पांच अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है।

अनुराग ठाकुर पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि कुछ नेता मेडिकल कॉलेज का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। यदि मेडिकल कॉलेज उनकी पहल पर स्वीकृत हुआ था तो उसका नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. राधाकृष्णन के नाम पर क्यों रखा गया। उन्होंने सवाल किया कि पिछले 20 वर्षों में ऐसे नेताओं ने हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए क्या योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले डेढ़ महीने के भीतर मेडिकल कॉलेज को जोलसप्पड़ स्थित नए निर्माणाधीन परिसर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

गरीबों के लिए नई नीति बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकारी भूमि पर वर्षों से छोटे स्तर पर बसे गरीब और भूमिहीन परिवारों को राहत देने के लिए सरकार नीति तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर दो बिस्वा या एक मरला तक का छोटा कब्जा कर रखा है और यदि उसे नियमित करना संभव नहीं हुआ, तो उन्हें लीज पर भूमि उपलब्ध कराने पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में नीतिगत निर्णय लिया जा चुका है। प्रदेश सरकार उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर रही है, ताकि कानूनी प्रावधानों के अनुरूप गरीब परिवारों को राहत दी जा सके।

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने शिमला में प्रदर्शन किया। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब CM भगवंत मान का BJP पर हमला: 'पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू, CBI ने कैंप ऑफिस पर मारी रेड'

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP पर आरोप लगाया कि वे पंजाब में उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, नंबर से पैसों की मांग; बोले- कॉल या मैसेज आए तो पैसे न भेजें

रायपुर में BJP विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक या कम्प्रोमाइज होने का मामला सामने आया है।

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने वाले डॉक्टरों के लिए बॉन्ड की अवधि और राशि बढ़ाई है ताकि वे राज्य में सेवा प्रदान करें।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर