पीएम मोदी करेंगे गोटन स्टेशन का लोकार्पण

PM मोदी करेंगे गोटन रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, सीएम भजनलाल कल पहुंचेंगे

नागौर के गोटन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास पूर्ण होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।

PM मोदी करेंगे गोटन रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण, सीएम भजनलाल कल पहुंचेंगे

PM मोदी करेंगे गोटन रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण

नागौर के गोटन रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। इस दौरान गोटन स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। 18.93 लाख रुपए की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास किया गया, जहां यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई। मुख्यमंत्री शर्मा दोपहर करीब 2 बजे गोटन पहुंचेंगे और लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। 

जिला प्रशासन की तैयारियां

CM भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं, ताकि समारोह सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 18.93 लाख रुपए की लागत से गोटन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई, जिससे सफर पहले की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक और बेहतर होगा। इस परियोजना को क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए एक अहम पहल माना जा रहा है। 

कौन-कौन आएगा?

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ किसान आयोग के अध्यक्ष CR चौधरी, मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू, डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, जायल विधायक और राज्य मंत्री मंजू बाघमार, डॉ. ज्योति मिर्धा, भाजपा नेता रिछपाल सिंह मिर्धा सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के भी पहुंचने की संभावना है। 

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में CM धामी ने की पूजा, PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा की सराहना की।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर