बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन को उड़ाने की थी योजना; 17 साथी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन पर आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। 17 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए।

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन को उड़ाने की थी योजना; 17 साथी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। मोगा पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और मैगजीन सहित 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में विस्फोट करने की साजिश रच रहे थे। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

UK में बैठा था साजिश का मास्टरमाइंड

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का कथित मास्टरमाइंड इकबाल सिंह उर्फ रवि धालीवाल है, जो फिलहाल ब्रिटेन (UK) में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, वह विदेश में बैठकर अपने साथियों को निर्देश दे रहा था और पंजाब में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिलाने की कोशिश कर रहा था।

मोगा थाने पर ग्रेनेड हमले से भी जुड़ा मामला

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इसी नेटवर्क ने मोगा के सदर थाना पर हुए ग्रेनेड हमले की साजिश भी रची थी। आरोप है कि मास्टरमाइंड के निर्देश पर ही आरोपियों ने थाने को निशाना बनाया था। अब जांच एजेंसियां दोनों मामलों के बीच संबंधों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

ट्रेन में IED लगाकर बड़ा विस्फोट करने की तैयारी

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर बड़ा धमाका करने की थी। यदि यह साजिश सफल हो जाती, तो भारी जनहानि हो सकती थी। हालांकि, समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर पूरे मॉड्यूल को पकड़ लिया और संभावित आतंकी हमले को विफल कर दिया।

कई गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला

इस मामले में मोगा के सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, एक्सप्लोसिव एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

पूरे नेटवर्क की तलाश जारी

पंजाब पुलिस का कहना है कि यह जांच अभी शुरुआती चरण में है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे आतंकी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। विदेश में बैठे संचालकों, स्थानीय सहयोगियों और फंडिंग नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सक्रिय आतंकी मॉड्यूल को पूरी तरह खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी और कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सके।

संबंधित सामग्री

हरियाणा की आर्थिक विकास दर 9.5% रहने का अनुमान, CM सैनी का बड़ा बयान; पंजाब के सीएम पर कसा तंज

हरियाणा की आर्थिक विकास दर 9.5% रहने का अनुमान, CM सैनी का बड़ा बयान; पंजाब के सीएम पर कसा तंज

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने पंजाब की AAP सरकार पर खराब प्रशासन और अप्रभावी नीतियों का आरोप लगाया। उन्होंने भविष्य में BJP की जीत का दावा किया।

एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी 2026: CM भगवंत मान आज जारी करेंगे कार्यक्रम, पहली बार मेजबानी कर रहा पंजाब

एशियाई हॉकी चैंपियन ट्रॉफी 2026: CM भगवंत मान आज जारी करेंगे कार्यक्रम, पहली बार मेजबानी कर रहा पंजाब

पंजाब सरकार एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की मेजबानी करेगी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आयोजन की घोषणा की।

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

बंगा में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप: खेलने के बहाने बुलाता था किराएदार का नाबालिग बेटा

पंजाब के बंगा में एक नाबालिग लड़के पर मकान मालिक की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने जांच शुरू की है।

पंजाब में CJP के ‘स्कूल ऑडिट’ पर पायलट के सवाल, बोले- ‘किसी को नहीं मिलनी चाहिए दोस्ताना छूट’

पंजाब में CJP के ‘स्कूल ऑडिट’ पर पायलट के सवाल, बोले- ‘किसी को नहीं मिलनी चाहिए दोस्ताना छूट’

सचिन पायलट ने पंजाब में CJP द्वारा किए गए स्कूल ऑडिट पर सवाल उठाए हैं और AAP के साथ CJP की नजदीकी पर चिंता व्यक्त की है।

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

बठिंडा में SOI का प्रदर्शन, CM भगवंत मान का पुतला फूंका; रेप केस दबाने का आरोप, इस्तीफे की मांग

पंजाब में SOI ने भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नशे की समस्या और अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर