पंजाब में नशे और धर्मांतरण पर चिंता

पंजाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नशे और धर्मांतरण पर जताई चिंता, बोले-विदेशी ताकतों के बहकावे में न आएं

लुधियाना में आयोजित श्री हनुमान कथा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पंजाब में नशे और धर्मांतरण के मुद्दों पर चिंता जताई और जागरूक रहने की अपील की।

By : दिव्या मिस्त्री
पंजाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने नशे और धर्मांतरण पर जताई चिंता,  बोले-विदेशी ताकतों के बहकावे में न आएं

पंजाब के लुधियाना में आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमान कथा के दूसरे दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पंजाब में नशे और धर्मांतरण के मुद्दे पर चिंता जताई। कथा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की स्थिति पर अपनी बात रखी और समाज से जागरूक रहने की अपील की।

पंजाब में नशे पर रोक लगाने की बात

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और समाजसेवी संगठन अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन नशे जैसी समस्या से निपटने के लिए समाज की भी भूमिका जरूरी है।

धर्मांतरण को लेकर जताई चिंता

कथा के दौरान उन्होंने धर्मांतरण को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि कुछ विदेशी ताकतें लोगों को बहकाकर धर्मांतरण के जाल में फंसाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए और लोगों को किसी भी प्रकार के बहकावे से बचना चाहिए।

सिख समाज से की विशेष अपील

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने सिख समाज को संबोधित करते हुए गुरु परंपरा और गुरुबाणी के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पगड़ी धारण करने वाले और श्री गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था रखने वाले सिख भाइयों को किसी के बहकावे में आकर धर्मांतरण के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

गुरुबाणी और अमृतसर की परंपरा का उल्लेख

उन्होंने कहा कि सिख समाज के पास गुरुबाणी की समृद्ध परंपरा और अमृतसर का आध्यात्मिक महत्व मौजूद है। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहने की अपील की। उनका कहना था कि लोगों को किसी भी प्रकार के भ्रम या बहकावे में आने के बजाय अपनी मान्यताओं और परंपराओं को समझना चाहिए।

पंजाब के हालात पर जताई पीड़

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालात देखकर उन्हें कई बार दुख होता है। उन्होंने नशे और धर्मांतरण को प्रदेश की प्रमुख चिंताओं में शामिल करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर सरकार, प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को मिलकर काम करने की जरूरत है।

संबंधित सामग्री

सुनाम में CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान: BJP सरकार बनी तो एक महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का संकल्प

सुनाम में CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान: BJP सरकार बनी तो एक महीने में पंजाब को नशा मुक्त करने का संकल्प

नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार आने पर पंजाब में नशे के खिलाफ एक महीने के भीतर निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

LPU बवाल पर CM भगवंत मान सख्त, DGP गौरव यादव पहुंचे यूनिवर्सिटी; SIT कर रही जांच

LPU बवाल पर CM भगवंत मान सख्त, DGP गौरव यादव पहुंचे यूनिवर्सिटी; SIT कर रही जांच

पंजाब के LPU में छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सीएम भगवंत मान ने गंभीरता से संज्ञान लिया और जांच के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य से रोजगार और खेल तक, पंजाब में भगवंत मान सरकार का बड़ा अभियान; जानें प्रमुख पहलें

स्वास्थ्य से रोजगार और खेल तक, पंजाब में भगवंत मान सरकार का बड़ा अभियान; जानें प्रमुख पहलें

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य, कृषि, और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई पहलों की घोषणा की, योजनाओं में 33 लाख सेहत कार्ड और 100 नए क्लीनिक शामिल हैं।

LPU में कथित रेप की खबर से बवाल, छात्रों ने हाईवे किया जाम, वायरल मैसेज के बाद शुरू हुआ विरोध

LPU में कथित रेप की खबर से बवाल, छात्रों ने हाईवे किया जाम, वायरल मैसेज के बाद शुरू हुआ विरोध

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से रेप की खबर वायरल होने के बाद छात्रों में आक्रोश फैल गया, पुलिस जांच जारी है।

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर CM भगवंत मान ने बुलाई अहम बैठक, 7 सदस्यीय कमेटी करेगी मंथन

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर CM भगवंत मान ने बुलाई अहम बैठक, 7 सदस्यीय कमेटी करेगी मंथन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट के प्रावधानों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई। विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर