PM मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव ...

75 अमृत भारत रेलवे स्टेशन लोकार्पण

PM मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ, सीएम डॉ. यादव बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा राज्य

प्रधानमंत्री मोदी ने 20 राज्यों में 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया, जिसमें मध्यप्रदेश के 13 स्टेशन शामिल हैं।

pm मोदी ने एमपी के 13 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का किया शुभारंभ सीएम डॉ यादव बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा राज्य

भोपाल/टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 जुलाई को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश के 20 राज्यों में विकसित किए गए 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इनमें मध्यप्रदेश के पुर्नविकसित टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो के प्रवेश द्वार तरिचर, हरपालपुर, सांची, अशोकनगर, बालाघाट, ब्यौहारी, छिंदवाड़ा, जुन्नारदेव, नैनपुर जंक्शन, विदिशा, शिवपुरी और भिंड कुल 13 अमृत भारत रेलवे स्टेशन शामिल हैं। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से अमृत भारत स्टेशनों के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को 13 अमृत भारत स्टेशन के रूप में ऐतिहासिक सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त कर कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि 75 अमृत भारत स्टेशनों का एक साथ शुभारंभ भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पुर्नविकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र के विकास, पर्यटन और जनसुविधाओं का नया केंद्र बनेगा। नए अमृत भारत स्टेशन मध्यप्रदेश को नई पहचान, नया सम्मान और विकास की नई दिशा देंगे। हमारे लिए ये स्टेशन समृद्ध और गौरवशाली विरासत का प्रतिबंब हैं।

विकास की नई दुनिया में पहुंच रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश बदल रहा है। बुंदेलखंड भी अब तेजी से विकास और बदलाव के दौर से गुजर रहा है। बुंदेलखंड की धरती आध्यात्मिकता और बहुमूल्य खनिज संपदा से संपन्न है। यहां रामराजा सरकार और बुंदेली संस्कृति के कई प्रतिमान जुड़े हैं। पहले बुंदेलखंड जल की कमी के लिए जाना जाता था। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सबसे पहले देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना-केन बेतवा लिंक का सपना देखा था। प्रधानमंत्री मोदी ने 1 लाख करोड़ रुपए की सौगात देकर नदी जोड़ो परियोजना पर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा नदी जोड़ो और स्लीमनाबाद वॉटर टनल प्रोजेक्ट से बुंदेलखंड में खेती और पेयजल के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। बुंदेलखंड में रेलवे और हवाई संपर्क को मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति में आल्हा-उदल का विशेष महत्व है। आज बुंदेलखंड प्रदेश की विकास यात्रा का अहम पड़ाव है और बुंदेलखंड विकास की नई दुनिया में पहुंच रहा है।

अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही रेलवे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल अभूतपूर्व परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना बड़ा है कि कई देशों की आबादी के बराबर यात्री प्रतिदिन हमारी ट्रेनों में सफर करते हैं। कोयले और भाप के इंजन से शुरू हुई रेल यात्रा अब स्वच्छ, पर्यावरण-अनुकूल हाइड्रोजन तकनीक तक पहुंच चुकी है, जिससे भारत अब विश्व के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जो भविष्य की इस अत्याधुनिक तकनीक पर सफलतापूर्वक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित 80 स्टेशनों में से पहले चरण में 13 स्टेशनों का कायाकल्प कर जनता को समर्पित किया गया है। ये अमृत भारत स्टेशन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज भारतीय रेल के इतिहास का युगांतकारी दिन है। यह केवल रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण ही नहीं, भारत की विरासत, आधुनिकता और आत्मनिर्भरता का त्रिवेणी संगम है। अमृतकाल में हमारे वैज्ञानिकों, रेलवे इंजीनियरों और कर्मयोगियों ने अकल्पनीय कार्य किया है। भारतीय रेलवे के 173 वर्षों के इतिहास में पहले कोयला, डीजल और बिजली से ट्रेन चलती थी। आज प्रधानमंत्री मोदी ने सोनीपत स्टेशन से देश में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया है।

जल्द लागू होगी समान नागरिक संहिता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में हमारी सरकार एक देश, एक विधान, एक प्रधान और एक निशान के संकल्प को पूरा करेगी। सभी धर्मों के लोगों के लिए एक समान कानून लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए उच्चस्तरीय समिति ने प्रदेशभर के करीब 10 लाख लोगों से सुझाव लिए। लगभग 76 प्रतिशत मुस्लिम बहनों ने यूसीसी के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के सुगम आवागमन के लिए 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा' की शुरुआत कर रही है। राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों को जोड़ने के लिए प्रदेश के सभी जिलों और विकासखंडों में भव्य सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं। जहां बच्चों को सर्व सुविधायुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया ‘हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में हैण्डलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया, जिससे महिलाएं घर पर चरखा चलाकर आत्मनिर्भर बनेगी।

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

राज्य

MP पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, अब EVM से चुने जाएंगे सरपंच और पंच

मध्य प्रदेश के 2027 के पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव पहली बार EVM से कराने की तैयारी में हैं, जिससे मतदान और मतगणना प्रक्रिया तेज होगी।

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

राज्य

फेसलेस रजिस्ट्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा पंजीयन

मध्य प्रदेश सरकार ने फेसलेस रजिस्ट्री और ऑनलाइन दस्तावेजों के पंजीयन में सुधार के लिए नई व्यवस्था लागू की, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल, PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात; गठबंधन के संकेत

राज्य

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल, PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात; गठबंधन के संकेत

सुखबीर सिंह बादल और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मची है। चुनाव से पहले इसे बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है।