पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

युवक की आत्महत्या का मामला

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

पौड़ी जिले में युवक ने आत्महत्या कर ली, वीडियो में पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगाए। परिजन और ग्रामीणों ने उठाए सवाल, पुलिस ने जांच शुरू की।

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

पौड़ी में युवक ने की आत्महत्या |

पौड़ी जिले क्षेत्र के सतपुली थाना क्षेत्र के रैतपुर पुल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान पंकज कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी रैतपुर के रूप में हुई है। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाई, जिसमें उसके द्वारा पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगाए गए। मृतक के जीजा ओर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए है। 

नशे में तमाशा

पुलिस क्षेत्राधिकारी तुसार बोरा के मुताबिक, बीते दिन युवक नशे में धुत्त होकर इलाके में घूम रहा था और इस दौरान उसने एक बंगाली डॉक्टर को भी टक्कर मार दी थी। घटना के बाद पुलिस ने युवक का चालान काटा था और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि रात में घर पर खाना खाने के बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। 

जांच में लगी पुलिस

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के पीछे की असली वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। वही SSP पौड़ी ने बताया कि मामले कि गंभीरता को लेकर एडिशनल SP कोटद्वार को जांच सोंपी है मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही सतपुली थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

भगवान‌ सिंह की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

देश-विदेश

असम में नाबालिग से बेरहमी से रेप, फिर हत्या; सर कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, 5 गिरफ्तार

असम के हैलाकांडी में 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या। पांच आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।

इंदौर MY अस्पताल के फार्मासिस्ट पर EOW का शिकंजा, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा

राज्य

इंदौर MY अस्पताल के फार्मासिस्ट पर EOW का शिकंजा, 10 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा

EOW ने इंदौर के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच में कई खुलासे किए हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।