स्कूली छात्रा पर हमला

स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने पीछे से घोंपा सुआ, हमला कर भागा,VIDEO आया सामने 

पटियाला के बिशन नगर में एक युवक ने स्कूल जा रही छात्रा पर पीछे से तेजधार हथियार से हमला किया। हमलावर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने पीछे से घोंपा सुआ, हमला कर भागा,VIDEO आया सामने 

स्कूल जा रही छात्रा को युवक ने पीछे से घोंपा सुआ, हमला कर भागा,VIDEO आया सामने 

दिनदहाड़े अचानक आया युवक एक स्कूली छात्रा पर तेजधार सुए से हमला कर दिया । हमलावर पीछे से दबे पांव दौड़कर आया और गली में जा रही लड़की की टांगों के बीच सुआ मारकर तुरंत भाग गया। इसके बाद लड़की दर्द में कराहती हुई गली में ही बैठ गई। घटना पटियाला के बिशन नगर इलाके की है
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर युवक को साफ देखा जा सकता है। पुलिस का कहना है कि हमलावर को हिरासत में लिया गया है। उसके परिजन का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है।

इधर, लड़की को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां डॉक्टर ने उसकी मरहम पट्टी कर उसे छुट्टी दे दी। लड़की के टांगों के बीच हल्की चोट आई थी। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने पेंट पहना था, जिससे सुए से वार का बचाव हो गया।

स्कूल जाते समय हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक, यह घटना पटियाला के बिशन नगर इलाके की है। सामने आए सीसीटीवी के मुताबिक, यह वारदात 17 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे हुई। यहां रहने वाली एक लड़की बैग लटकाकर स्कूल जा रही थी। उसने स्कार्फ से अपना चेहरा ढंका हुआ था।
जब वह बिशन नगर की गली नंबर-9 से गुजर रही थी, तभी पीछे से एक युवक दौड़ता हुआ और लड़की के पीछे टांगों के बीच सुआ मारकर भाग गया। चोट से घायल लड़की गली में ही चीखकर बैठ गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने वारदात की सूचना लड़की के परिजन को दी।

परिजन लड़की को फौरन निजी अस्पताल लेकर गए। वहां लड़की का इलाज कराया। हालांकि, चोट ज्यादा गहरी नहीं थी, इसलिए लड़की को मरहम पट्‌टी के बाद ही छुट्‌टी दे दी गई। इसके बाद परिजन ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज 

हैंडबैग लेकर आया युवक, नुकीला हथियार साथ लाया: इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक लड़की गली से गुजर रही है। कुछ ही सेकेंड बाद एक युवक दौड़ता हुआ आता है। उसके बाएं हाथ में एक हैंडबैग होता है, जबकि दाएं हाथ में उसने नुकीला हथियार पकड़ रखा है।
2 सेकेंड में 3 वार कर भागा: युवक उस लड़की के पीछे पहुंचते ही नुकीले हथियार से उस पर वार कर देता है। 2 सेकेंड के ही अंदर युवक सुए से लड़की की टांगों के बीच 3 वार करता है। दुर्घटना इतनी जल्दी हुई कि लड़की पीछे मुड़कर भी नहीं देख पाई। जब तक वह पीछे मुड़ती है, तब तक युवक सुआ मारकर भाग जाता है।लड़की दर्द से कराहती रह गई: इसके बाद लड़की को दर्द का एहसास हुआ। वह रोने लगती है। फिर वह गली में एक तरफ आती है और गली की साइड में बैठ जाती है।

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार 

थाना लाहौरी गेट के इंस्पेक्टर सौरव सभरवाल ने बताया कि लड़की पर हमला करने वाले आरोपी को कल शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी पहचान संजय उर्फ मूसा के नाम से हुई, विकास कॉलोनी का रहने वाला है। पूछताछ में सामने आया कि वह मानसिक तौर पर बीमार है और इसका इलाज भी चल रहा है।

संबंधित सामग्री

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा: हेलमेट पहनकर आया चोर, 4.5 लाख रुपये की बाइक ले उड़ा; गौर सिटी CCTV में कैद वारदात

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 7 एवेन्यू सोसायटी में चोरी की एक और घटना में बाइक चुराई गई, निवासियों ने सुरक्षा में सुधार की मांग की।

छतरपुर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, पति और दोस्त गिरफ्तार, अमलतास कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात

छतरपुर में दिनदहाड़े महिला की हत्या, पति और दोस्त गिरफ्तार, अमलतास कॉलोनी में सनसनीखेज वारदात

छतरपुर में एक महिला की धारदार हथियार से हत्या के बाद पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस वारदात की जांच में जुटी है।

पटना में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से युवक ने की बदसलूकी, हाथापाई के बाद गिरफ्तार

पटना में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों से युवक ने की बदसलूकी, हाथापाई के बाद गिरफ्तार

पटना में गश्त करती महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया।

राकेश अग्रवाल मर्डर: आगरा से आरोपी की गिरफ्तारी का दावा निकला फर्जी, पुलिस ने किया साफ

राकेश अग्रवाल मर्डर: आगरा से आरोपी की गिरफ्तारी का दावा निकला फर्जी, पुलिस ने किया साफ

भोपाल में हुई राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की सोशल मीडिया पर वायरल खबर फर्जी निकली। पुलिस ने गिरफ्तारी से साफ इनकार किया है।

बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

बिग बॉस मराठी फेम दिव्या शिंदे गिरफ्तार, रिटायर्ड डॉक्टर से मारपीट और ₹5 लाख मांगने का आरोप

बिग बॉस मराठी 6 की प्रतियोगी दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने 65 वर्षीय डॉक्टर से मारपीट और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर