देहरादून में ऑपरेशन प्रहार, चोरी का खुलासा

ऑपरेशन प्रहार की बड़ी सफलता

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार, चोरी का खुलासा

देहरादून के रायवाला में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा किया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

देहरादून में ऑपरेशन प्रहार चोरी का खुलासा

चोरी का खुलासा |

देहरादून में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत रायवाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है।

चोरी की स्कूटी 

कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु IPS प्रियव्रत जोशी ने बताया कि बीती 17 अप्रैल को खैरीखुर्द, रायवाला निवासी दीपिका रयाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 अप्रैल को उनके घर के बाहर से उनकी स्कूटी चोरी हो गई है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। आज चेकिंग के दौरान नेपाली फार्म के पास से रोहित गर्ग निवासी यमुनानगर, हरियाणा को चोरी की स्कूटी के साथ दबोच लिया गया। 

सास ने डांटा

पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला रहा। आरोपी रोहित ने बताया कि शिकायतकर्ता के घर के बगल में ही उसका ससुराल है। कुछ समय पहले उसका बच्चा खेलते हुए वादिनी के घर चला गया था। जिसे वादिनी की सास ने डांटकर भगा दिया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए उन्हें सबक सिखाने के लिए रोहित ने आंगन में रखी चाबी उठाई और स्कूटी चोरी कर ली। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस टीम की इस त्वरित खुलासे की सराहना की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

राज्य

पटना में बवाल, युवक की मौत के बाद फूंकी 10 गाड़ियां

पटना में एक युवक की मौत के बाद उपद्रव फैल गया, लोगों ने पुलिस वाहनों समेत कई गाड़ियों में आग लगा दी।

15 अगस्त से पहले पंजाब में खालिस्तान समर्थक हरकत, सरकारी स्कूल में मिला झंडा; जांच में जुटी पुलिस

राज्य

15 अगस्त से पहले पंजाब में खालिस्तान समर्थक हरकत, सरकारी स्कूल में मिला झंडा; जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के एक स्कूल में खालिस्तान समर्थक झंडे और नारे लगाए गए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

15 साल के लिव-इन के बाद विवाद: जालंधर में विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

राज्य

15 साल के लिव-इन के बाद विवाद: जालंधर में विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का लगाया आरोप

जालंधर की एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया। युवक ने अन्य युवती से सगाई कर ली है, महिला ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।

वाहन चेकिंग के दौरान चाबी छीनना और अभद्र व्यवहार गलत:  हाईकोर्ट ने पुलिस-वकील विवाद पर SP को दिए निर्देश

राज्य

वाहन चेकिंग के दौरान चाबी छीनना और अभद्र व्यवहार गलत: हाईकोर्ट ने पुलिस-वकील विवाद पर SP को दिए निर्देश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और अधिवक्ता के बीच हुए विवाद पर टिप्पणी की, पुलिस को अभद्र व्यवहार से बचने की हिदायत दी।