नीतीश कुमार ने छोड़ा CM हाउस, CM सम्राट मिलने पहुंचे, लालू के पड़ोसी बने

नीतीश कुमार ने नया आवास संभाला

नीतीश कुमार ने छोड़ा CM हाउस, CM सम्राट मिलने पहुंचे, लालू के पड़ोसी बने

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना नया आवास 7 सर्कुलर रोड में संभाला, जहां वे अपने बेटे के साथ रहेंगे। बौद्ध भिक्षुओं के साथ पूजा भी की।

नीतीश कुमार ने छोड़ा cm हाउस cm सम्राट मिलने पहुंचे लालू के पड़ोसी बने

नीतीश कुमार ने नया आवास संभाला |

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने CM हाउस छोड़ दिया है। वो नए पते 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हो गए। उनके बेटे निशांत कुमार भी अब इस नए आवास में उनके साथ रहेंगे। नीतीश कुमार से मिलने के लिए CM सम्राट चौधरी 7 सर्कुलर रोड पहुंचे। डिप्टी CM विजय चौधरी पहले से यहां मौजूद थे। इनके बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई, जहां मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई।

CM मिलने पहुंचे

इससे पहले सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव के आवास पहुंचे। उनके आवास पर वो करीब 10 मिनट तक रुके। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नीतीश कुमार ने नए बंगले में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान निशांत कुमार भी मौजूद रहे और पूजा के लिए बौद्ध भिक्षुओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पूजा के बाद वह वापस 1 अणे मार्ग लौट गए थे।

20 साल में दूसरी बार छोड़ा

शनिवार सुबह तक उनके सामान को नए बंगले में शिफ्ट करने का काम जारी रहा। आवास को फूलों से सजाया गया और सुरक्षा के मद्देनज़र यहां Z+ श्रेणी की सुरक्षा पहले ही तैनात कर दी गई। 20 सालों में ये दूसरी बार है, जब नीतीश CM हाउस छोड़कर 7 सर्कुलर वाले बंगले में शिफ्ट हुए। 2014 लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने CM पद छोड़ दिया था। जीतनराम मांझी को CM बनाया था। तब वे रहने के लिए 7 सर्कुलर रोड बंगले आ गए, और करीब 8 महीने इस बंगले में रहे थे। 

लालू के पड़ोसी

नएआवास में शिफ्ट होने के बाद नीतीश कुमार और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक-दूसरे के पड़ोसी बन गए। यहां से राबड़ी आवास बस 2 घर बाद है। दोनों बंगलों के बीच की दूरी करीब 200 मीटर होगी।

संबंधित सामग्री

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन, CM सम्राट ने PK को कहा बहरूपियां

राज्य

बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन, CM सम्राट ने PK को कहा बहरूपियां

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है, जिसमें BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन दाखिल किया है।

प्रशांत किशोर की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत,नीतीश-सम्राट की अहम मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस!

राज्य

प्रशांत किशोर की एंट्री से गरमाई बिहार की सियासत,नीतीश-सम्राट की अहम मुलाकात ने बढ़ाया सस्पेंस!

प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा और शीर्ष राजनेताओं की बैठकों ने बिहार की राजनीति में नई गतिशीलता ला दी है।

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से... सत्ता और विपक्ष के बीच मुद्दों की बड़ी जंग के लिए मंच तैयार!

राज्य

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से... सत्ता और विपक्ष के बीच मुद्दों की बड़ी जंग के लिए मंच तैयार!

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 20 से 24 जुलाई तक चलेगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार सदन में नहीं रहेंगे।

लालू यादव का जन्मदिन: CM सम्राट ने दी बधाई

राज्य

लालू यादव का जन्मदिन: CM सम्राट ने दी बधाई

लालू यादव का जन्मदिन पर बधाईयों का सिलसिला जारी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जीतन राम मांझी सहित कई ने शुभकामनाएं दी।

सम्राट कैबिनेट का मेगा विस्तार: नीतीश के बेटे निशांत समेत 32 मंत्री बने, मंच पर PM मोदी संग दिखी खास केमिस्ट्री

देश-विदेश

सम्राट कैबिनेट का मेगा विस्तार: नीतीश के बेटे निशांत समेत 32 मंत्री बने, मंच पर PM मोदी संग दिखी खास केमिस्ट्री

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार हुआ। नीतीश कुमार के बेटे निशांत समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में पीएम मोदी भी मौजूद रहे।