विवादित बयान से बवाल

'पति को दारू पीकर मारना है', समय रैना के शो में ऐसा बोलकर फंसी कंटेस्टेंट फिर...

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में कंटेस्टेंट साक्षी झा ने पति को पीटने की बात कही, जिससे विवाद और उन्हें जीरो नंबर मिले.

'पति को दारू पीकर मारना है', समय रैना के शो में ऐसा बोलकर फंसी कंटेस्टेंट फिर...

'पति को दारू पीकर मारना है', समय रैना के शो में ऐसा बोलकर फंसी कंटेस्टेंट फिर...

हमेशा विवाद में बने रहने वाले समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आई कंटेस्टेंट साक्षी झा के बयान पर बवाल मचा हुआ है. शो में उन्होंने कहा कि उन्हें मर्दों से नफरत हैं. वो अपने पति को दारू पीकर मारना चाहती हैं. साक्षी को उनके बयानों पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.

दूसरा सीजन भी शुरुआत से चर्चा में 

लेटेस्ट एपिसोड में एक फीमेल कंटेस्टेंट साक्षी झा ने मर्दों को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसपर उन्हें खूब ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. इतना ही नहीं, वो इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सभी पैनलिस्टों (जजों) से जीरो नंबर मिले, जबकि उन्होंने खुद को 8 नंबर दिए थे. आखिर साक्षी झा ने ऐसा क्या कहा, चलिए जानते हैं. 

ट्रोल्स के निशाने पर साक्षी

इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑडिशन राउंड में साक्षी ने खुद को मैन हेटर (मर्दों से नफरत करने वाली)  बताया. उन्होंने अपने लक्ष्य में लिखा- पति को दारू पीकर मारना है. साक्षी ने यह दावा भी किया कि वो न केवल मर्दों को नापसंद करती हैं, बल्कि अपने पिता और भाई से भी नफरत करती हैं. 

उनकी ये बातें जजों को बिल्कुल पसंद नहीं आईं और समय रैना समेत सभी पैनलिस्टों ने उन्हें जीरो नंबर दिए. इसके बाद समय ने दर्शकों से उनकी परफॉर्मेंस को स्कोर देने के लिए कहा, तो दर्शकों ने भी चिल्लाते हुए जवाब दिया- 0. 

सोशल मीडिया पर वायरल 

समय रैना कहते हैं कि आपका लक्ष्य ये दारू पीकर पति को मारना है? इसपर साक्षी बोलीं- मुझे सचमें बेल्ट लेकर मारना है. समय रैना उनसे पूछते हैं- बेल्ट से क्यों मारना है? इसपर साझी कहती हैं- मेरी फैंटेसी है कि कुछ रेड फ्लैग जैसा हो लाइफ में. 

बता दे साक्षी झा बिहार की रहने वाली हैं. वो पेशे से एक टीचर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं. इंस्टाग्राम पर उनका अच्छा-खासा फैंडम है. वायरल क्लिप पर साक्षी को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. एक यूजर ने लिखा- उसके जैसे लोगों की वजह से ही बहुत से लोग फेमिनिज्म से नफरत करने लगे हैं. वो पूरी तरह से दिखावटी फेमिनिस्ट वाली मानसिकता को दर्शाती है. 

संबंधित सामग्री

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर दी गुड न्यूज

बॉलीवुड कपल कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों जुलाई 2025 में पहले भी माता-पिता बन चुके हैं।

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर में सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाला युवक गिरफ्तार, मोबाइल में 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले

ग्वालियर पुलिस ने योगेश गुप्ता को गिरफ्तार किया, जिसने महिलाओं को आपत्तिजनक वीडियो कॉल्स के जरिए फंसाकर उनका शोषण किया।

समय रैना का कथित रिएक्शन वायरल, सुपरनोवा केस में वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई पर सवाल

समय रैना का कथित रिएक्शन वायरल, सुपरनोवा केस में वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई पर सवाल

नोएडा के सुपरनोवा बिल्डिंग में संभव जैन की मौत के बाद समय रैना के नाम से एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, जिसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है।

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

‘ट्रंप मेरे शुगर डैडी’, राखी सावंत का बयान वायरल, यूएस नागरिकता को लेकर भी किया मजाक

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप को अपना 'पापा' और 'शुगर डैडी' बताया। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएँ आई हैं।

समय रैना के शो में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज

समय रैना के शो में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज

मुकेश छाबड़ा के खिलाफ 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के एपिसोड में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज। नेटफ्लिक्स इंडिया की समीक्षा प्रक्रिया पर भी सवाल।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर