पिता ने किया बेटे को किडनैप ?मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप , तलाक का केस चल रहा

किडनैपिंग ड्रामा लुधियाना

पिता ने किया बेटे को किडनैप ?मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप , तलाक का केस चल रहा

लुधियाना में एक महिला ने अपने पति पर उनके 4 साल के बेटे के अपहरण का आरोप लगाया है, जबकि तलाक का मुकदमा चल रहा है।

पिता ने किया बेटे को किडनैप मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप  तलाक का केस चल रहा

पिता ने किया बेटे को किडनैप ?मां ने वीडियो बनाकर लगाया आरोप , तलाक का केस चल रहा

लुधियाना में एक 4 साल के बच्चे को कुछ बदमाश मार्शल आर्ट क्लास से जबरन उठाकर ले गए। बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने बेटे का किडनैप कर लिया। पति के साथ उनका तलाक का केस चल रहा है।
मां मोनालिका ने बताया कि वह हर रोज की तरह वीरवार शाम को करीब सवा छह बजे अपने बेटे को सुंदर नगर स्थित 'द ग्रेट इंडियन मार्शल आर्ट स्कूल' में ट्रेनिंग के लिए छोड़कर आई थी। थोड़ी देर बाद ही पता चला कि बेटे को कोई कार में बिठाकर साथ ले गया।

पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो युवक बच्चे को गोद में उठाकर कार में ले जाते दिखाई दे रहे हैं। बेटे के लापता होने के बाद मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस से बच्चे को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई।

उधर, मामला सामने आने पर पति करण बावा ने कहा कि मैंने कोई किडनैपिंग नहीं किया है। पत्नी के घरवालों की तरफ से ही कॉल कर कहा गया था कि बच्चे को ले जाओ। वहीं, मामला बढ़ने पर पुलिस ने मां की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज में क्या नजर आया?

सिल्वर बलेनो कार में बैठाकर बच्चा ले गएः सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सिल्वर बलेनो कार से दो युवक उतरकर सीधे मार्शल आर्ट क्लास के अंदर जाते हैं। कुछ ही सेकेंड बाद दोनों मासूम सुवास को जबरन गोद में उठाकर बाहर की ओर भागते नजर आते हैं।
सिर कार से टकरायाः बच्चे को कार में बैठाने की जल्दबाजी में उसका सिर कार के दरवाजे से टकरा गया। इसके बाद आरोपी बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गए।

मार्शल आर्ट क्लास से बच्चे को उठाया

लुधियाना के सुंदर नगर महावीर जैन कॉलोनी में रहने वाली मोनालिका ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसके 4 वर्षीय बेटे सुवास का अपहरण कर लिया। घटना 16 जुलाई की शाम उस समय हुई, जब वह बेटे को 'द ग्रेट इंडियन मार्शल आर्ट स्कूल' में ट्रेनिंग के लिए छोड़कर आई थी।

रोते हुए मां ने लगाई मदद की गुहार

बेटे के लापता होने के बाद मोनालिका का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर पुलिस, प्रशासन, मीडिया और लोगों से बच्चे को ढूंढने की अपील की। बताया कि आरोपी सिल्वर बलेनो और काले रंग की महिंद्रा थार में आए थे।

'कोर्ट में केस चल रहा, कानून से मिले बच्चा'

मोनालिका ने कहा कि पति से उसका कोर्ट केस चल रहा है। अगर बच्चे से मिलना था तो कानूनी प्रक्रिया अपनानी चाहिए थी, न कि इस तरह जबरन उठाकर ले जाना। उसने कहा कि यह उसके मासूम बेटे की मानसिक स्थिति से जुड़ा मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

2020 में हुई थी शादी

मोनालिका ने बताया कि उसकी शादी 27 जुलाई 2020 को ट्रांसपोर्टर करण से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधों का पता चला, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। कई बार समझौते के बाद वह ससुराल लौटी, लेकिन स्थिति नहीं बदली।नवंबर 2025 से मायके में रह रही मोनालिका के अनुसार, नवंबर 2025 में पति के अवैध संबंध दोबारा सामने आने पर वह बेटे के साथ मायके आकर रहने लगी। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। उसका आरोप है कि पति कोर्ट के समन के बावजूद पेश नहीं हो रहा और अब गैर-कानूनी तरीके से बेटे को अपने साथ ले गया।

पुलिस बोली- वारदात के बाद से पति फरार

घटना की सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस हरकत में आई और सुंदर नगर पुलिस चौकी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। SHO दरेसी जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जो कार्रवाई बनेगी वो करेंगे। कोर्ट में केस चल रहा है। देखना पड़ेगा कि लड़का किसकी कस्टडी में है, उसी हिसाब से एक्शन होगा।

संबंधित सामग्री

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ 

राज्य

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ 

गढ़वा जिले के युवक पर तीन शादियां करने का आरोप; तीसरी पत्नी ने पति के घर पहुंच अपने अधिकारों की मांग की।

सोनम वांगचुक को पुलिस ले गई अस्पताल, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, दिया बड़ा बयान

देश-विदेश

सोनम वांगचुक को पुलिस ले गई अस्पताल, अब अभिजीत दीपके ने शुरू की भूख हड़ताल, दिया बड़ा बयान

सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल ले जाया गया, अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल शुरू की, दोनों प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ आरोप लगाए।

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

हरभजन सिंह को को कोर्ट से झटका, सिक्योरिटी बहाल करने से इनकार

राज्य

हरभजन सिंह को को कोर्ट से झटका, सिक्योरिटी बहाल करने से इनकार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरभजन सिंह की पंजाब पुलिस सुरक्षा बहाली की याचिका खारिज कर दी है, Y+ सुरक्षा के साथ अन्य निर्देशों को नकारते हुए।

30 चार पहिया वाहन और 6 एंबुलेंस को CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी,  पुलिस का बेड़ा हुआ मजबूत

राज्य

30 चार पहिया वाहन और 6 एंबुलेंस को CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी, पुलिस का बेड़ा हुआ मजबूत

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधन प्रदान करते हुए नई पुलिस बसें, वाहन और एंबुलेंस शामिल किए।