बादशाह-ईशा तलाक

रैपर बादशाह और ईशा रिखी का तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के पांच महीने बाद तलाक की घोषणा की। दोनों ने इस निर्णय को आपसी समझौते से लिया है।

By : दिव्या मिस्त्री
रैपर बादशाह और ईशा रिखी का तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग

रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के करीब पांच महीने बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने तलाक की पुष्टि की। बादशाह ने बताया कि यह फैसला आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया गया है।

प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील

बादशाह और ईशा रिखी ने अपने पोस्ट में फैंस और मीडिया से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है। दोनों ने साफ कहा कि इस मामले पर यह उनका पहला और आखिरी बयान है। उन्होंने लोगों से रिश्ते को लेकर किसी तरह की अटकलें नहीं लगाने की भी अपील की।

जुलाई से चल रही थीं अनबन की खबरें

दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें जुलाई से सामने आ रही थीं। 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। इसके साथ उन्होंने लिखा था कि हर तूफान एक सीख है। बाद में उन्होंने आत्मसम्मान से जुड़ा एक नोट भी शेयर किया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

जून में किया था शादी का खुलासा

ईशा रिखी ने इसी साल जून में इंस्टाग्राम के ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। हालांकि दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा। अब तलाक के बाद ईशा के ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।

कौन हैं ईशा रिखी

ईशा रिखी पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने 2013 में पंजाबी फिल्म ‘जट्ट बॉय पुट्ट जट्टां दी’ से एक्टिंग करियर शुरू किया था। इसके बाद वह ‘हैप्पी गो लक्की’, ‘अरदास’ और ‘व्हॉट द जट्ट’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 2018 में उन्होंने ‘नवाबजादे’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।

बादशाह का दूसरा तलाक

बादशाह का यह दूसरा तलाक है। उन्होंने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि मतभेदों के बाद 2020 में दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद बादशाह की जिंदगी में ईशा रिखी आईं।

तलाक के बीच नया गाना रिलीज

निजी जिंदगी में चल रही हलचल के बीच बादशाह का नया मराठी हिप-हॉप गाना ‘चिमना’ 31 अगस्त को रिलीज हुआ है। इस गाने में उन्होंने दिव्या कुमार और मराठी लोक कलाकार नागेश मोरवेकर के साथ काम किया है।

संबंधित सामग्री

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

पत्नी सुनीता का दावा- दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा, इसी वजह से वापस लिया तलाक का केस

पत्नी सुनीता का दावा- दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा, इसी वजह से वापस लिया तलाक का केस

अभिनेता गोविंदा की दूसरी शादी की योजना का खुलासा हुआ है, जिसके बाद उनकी पत्नी सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया। इस पर अधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार।

TRP के लिए नहीं लिया तलाक': आकांक्षा चमोला ने अफवाहों पर लगाया विराम, बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन बाकी

TRP के लिए नहीं लिया तलाक': आकांक्षा चमोला ने अफवाहों पर लगाया विराम, बोलीं- पेपर्स तैयार हैं, सिर्फ साइन बाकी

आकांक्षा चमोला ने स्पष्ट किया कि उनका और गौरव खन्ना का तलाक कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। दोनों 18 महीने से अलग थे और अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने वाली है।

गरीबों की सेवा करना ही अलमस्त बापू लाल बादशाह के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि: सीएम नायब सिंह सैनी

गरीबों की सेवा करना ही अलमस्त बापू लाल बादशाह के आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि: सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नकोदर में बापू लाल बादशाह के दरबार में उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

असंभव को सीएम डॉ. मोहन ने किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें ?

असंभव को सीएम डॉ. मोहन ने किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें ?

मध्यप्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू किया, जिससे सभी नागरिकों के लिए एक जैसे कानूनी प्रावधान होंगे। इसमें विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप शामिल हैं।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 1 Sep 2026

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 1 September 2026