तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ

तीन शादियों का मामला

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ

गढ़वा जिले के युवक पर तीन शादियां करने का आरोप; तीसरी पत्नी ने पति के घर पहुंच अपने अधिकारों की मांग की।

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी बोली- मुझे अपनाओ 

तीन शादियों के आरोप के बाद युवक के घर पहुंची तीसरी पत्नी, बोली- मुझे अपनाओ 

'किस किसको प्यार करूं', जी हा झारखंड के गढ़वा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को फिल्म किस किसको प्यार करूं की याद दिला दी. हालांकि फिल्म की कहानी पर्दे तक सीमित थी, लेकिन गढ़वा में सामने आया मामला हकीकत का है. यहां रहने वाले युवक पर एक नहीं बल्कि तीन शादियां करने का आरोप है. अब खुद को उसकी तीसरी पत्नी बताने वाली युवती पति के घर पहुंच गई और पत्नी का अधिकार देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ. मामला गांव से लेकर थाने तक पहुंच गया है.

क्या हैं पूरा मामला 

यह पूरा मामला गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी गांव का है. यहां उस समय माहौल गर्म हो गया जब एक 22 साल की युवती अपनी नानी और अन्य परिजनों के साथ कथित पति के घर पहुंची. युवती ने गांव के लोगों के सामने आरोप लगाया कि उसने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया गया. उसने पति से उसे अपनाने की मांग की और न्याय की गुहार लगाई.

पीड़िता की पहचान 22 वर्षीय सबिता कुमारी के रूप में हुई है. वह गढ़वा थाना क्षेत्र के टंडवा गांव की रहने वाली है और स्वर्गीय पावन कुशवाहा की बेटी है. सबिता का कहना है कि अप्रैल 2025 में उसकी शादी धुरकी थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अर्जुन कुशवाहा के साथ श्री बंशीधर नगर स्थित बंशीधर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. उसके अनुसार इस शादी में दोनों परिवारों के लोग भी शामिल हुए थे.

तीसरी पत्नी ने पति के घर पहुंचकर मांगा अपना हक

सबिता ने बताया कि शादी के बाद उसे ससुराल में सिर्फ दो दिन रखा गया. इसके बाद अर्जुन उसे अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गया. वहां भी उसने लगभग एक सप्ताह तक ही अपने साथ रखा. इसके बाद मायके छोड़ने का बहाना बनाकर पलामू जिले के रेहला में छोड़ दिया और खुद वहां से फरार हो गया 
सबिता का कहना है कि वह किसी तरह अपने नानी के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिवार को दी. इसके बाद उसकी सास समय-समय पर उससे मिलने आती रही. सास उसे भरोसा देती थी कि अर्जुन की दूसरी शादी से जुड़ा मामला चल रहा है. जैसे ही वह मामला खत्म होगा, उसे ससुराल ले जाया जाएगा. इसी भरोसे में वह लंबे समय तक इंतजार करती रही. इसी दौरान सबिता को पता चला कि अर्जुन की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं. 

शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी

मामले में सबिता की नानी और परिजनों ने भी युवती का साथ दिया. उनका कहना है कि शादी पूरे रीति-रिवाज से हुई थी और अब उसे पत्नी का अधिकार मिलना चाहिए. वहीं गांव के लोगों ने भी पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. फिलहाल इस पूरे मामले की लिखित शिकायत धुरकी थाना में दी जा चुकी है. अब पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि युवती के आरोपों में कितनी सच्चाई है और पूरे मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी.

संबंधित सामग्री

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

राज्य

छात्रों के प्रदर्शन के बीच बदला CM हेमंत सोरेन का रूट, मोरहाबादी से शहीद चौक तक ऐसे पहुंचा काफिला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया और युवाओं के संघर्ष को संबोधित किया।

खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पत्र, बोले- झारखंड को हर साल हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान

देश-विदेश

खनिज विधेयक पर हेमंत सोरेन का राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को पत्र, बोले- झारखंड को हर साल हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान

झारखंड में खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विरोध किया, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर संवैधानिक और वित्तीय प्रभावों पर चिंता जताई।

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली, कमरे में खून से लथपथ मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

राज्य

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली, कमरे में खून से लथपथ मिला युवक; जांच में जुटी पुलिस

रायपुर के होटल में युवती की लाश मिली और युवक गंभीर हालत में मिला। पुलिस जांच में जुटी है और मामला आत्महत्या या हत्या का हो सकता है।

खेत में खुले बिजली तार ने ली पिता-पुत्र की जान, बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आए

राज्य

खेत में खुले बिजली तार ने ली पिता-पुत्र की जान, बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आए

भोपाल के बिलखिरिया में पिता-पुत्र की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। दोनों रातभर खेत में पड़े रहे, पुलिस जांच में जुटी।

छात्र आंदोलन के बीच बोकारो पहुंचे CM सोरेन, पत्नी कल्पना संग पारिवारिक डॉक्टर से मिले

राज्य

छात्र आंदोलन के बीच बोकारो पहुंचे CM सोरेन, पत्नी कल्पना संग पारिवारिक डॉक्टर से मिले

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने बोकारो में अपने पारिवारिक दंत चिकित्सक से मुलाकात की। यह दौरा निजी बताया गया, जबकि रांची में JPSC/JSSC भर्ती घोटाले को लेकर आंदोलन जारी है।