उत्तराखंड में बारिश से यात्रा प्रभावित

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा सहित कई प्रमुख तीर्थ यात्राएं प्रभावित हुई हैं, कई सड़कें बंद।

लगातार बारिश से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित, चौथा दल फंसा, 18 सड़कें बंद

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बाधित

उत्तराखंड में लगातार बारिश का असर प्रमुख तीर्थ यात्राओं पर दिखने लगा है। पिथौरागढ़ में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने से चौथा दल धारचूला में ही फंस गया है, जबकि जिले की 18 सड़कें बंद हैं। वहीं रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर भी कई जगह भूस्खलन हुआ, हालांकि प्रशासन ने रास्ता साफ कर पैदल यात्रा फिर शुरू करा दी है।

वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद

पिथौरागढ़ में गर्भाधार के पास पहाड़ी दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आ गईं। इसके चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। इसी कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा का चौथा दल धारचूला में रोक दिया गया। सड़क खुलने के बाद ही श्रद्धालुओं को रवाना किया जाएगा।

18 सड़कें बंद 

भारी बारिश के बाद कैलाश मानसरोवर मार्ग समेत जिले की 18 सड़कें मलबा आने से बंद है। इनमें तवाघाट-गुंजी, मुवानी-आलम दारमा, सोबला-उमचिया, बंगापानी-जाराजिबली और होकरा-नामिक जैसे मार्ग शामिल हैं। वहीं थल-मुनस्यारी सड़क पर देर रात मलबा गिरने से करीब 5 घंटे तक यातायात ठप रहा। सड़क सुबह करीब 10 बजे खुलने के बाद आवाजाही फिर शुरू हुई। पिछले 15 दिनों से सीमांत जिले में लगातार बारिश हो रही है। धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र में कई सड़कें, पैदल रास्ते और पुल प्रभावित हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित सामग्री

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना पहुंचने से पहले दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी पर पथराव, ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटा

लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ। यात्री सुरक्षित हैं और घटना की जांच RPF द्वारा शुरू की गई है।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने वाले डॉक्टरों के लिए बॉन्ड की अवधि और राशि बढ़ाई है ताकि वे राज्य में सेवा प्रदान करें।

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

सीएम धामी का काफिला बढ़ रहा था आगे, अचानक भीड़ ने घेरा, धामी ने लगवाया ब्रेक

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने झनकट क्षेत्र में अपना काफिला रोककर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनसे आत्मीयता से मुलाकात की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर