नई स्वच्छता पहल खटीमा में

खटीमा में स्वच्छता व्यवस्था को मिला नया मॉडल, CM धामी ने 15 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

खटीमा में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए नई पहल की गई, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं।

By : सोनिया रायकवार
खटीमा में स्वच्छता व्यवस्था को मिला नया मॉडल, CM धामी ने 15 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

खटीमा में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने नई पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया की ओर से CSR के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन भी शामिल हैं।

CSR के तहत मिले इलेक्ट्रिक वाहन

कार्यक्रम के दौरान ब्रिटानिया की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहनों के जरिए कचरा संग्रहण व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए आधुनिक संसाधनों के साथ जनभागीदारी और कॉरपोरेट सेक्टर का सहयोग भी जरूरी है।

ग्राम पंचायत स्तर पर बनेगा सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल

सीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित किया जा रहा सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद करेगा। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में कचरा संग्रहण और उसके निस्तारण की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है।

अधिकारियों ने दी कचरा प्रबंधन की जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश सासनी ने जिले में कचरा प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सदस्य सचिव सीएसआर मनमोहन मैनाली और नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सस्टेनेबिलिटी डायरेक्टर कुंवर हिम्मत सिंह समेत जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

CM सैनी का बड़ा निर्देश ,हरियाणा के शहरों की सफाई अब वार्ड कमेटियों के हाथ, 86 निकायों में 1,646 कमेटियां सक्रिय

CM सैनी का बड़ा निर्देश ,हरियाणा के शहरों की सफाई अब वार्ड कमेटियों के हाथ, 86 निकायों में 1,646 कमेटियां सक्रिय

हरियाणा में शहरी निकायों की स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए नई पहलें और तकनीकी निगरानी को बढ़ाया जा रहा है।

खटीमा में CM धामी का देसी अंदाज, सड़क किनारे दुकान पर पी चाय; बोले- लोकल को बढ़ावा देना सबकी जिम्मेदारी

खटीमा में CM धामी का देसी अंदाज, सड़क किनारे दुकान पर पी चाय; बोले- लोकल को बढ़ावा देना सबकी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में चाय पीकर और बातचीत कर स्थानीय व्यापारियों का उत्साह बढ़ाया, 'लोकल फॉर वोकल' को प्रोत्साहित किया।

‘मिशन क्लीन पंजाब’ का आगाज, मंत्री बलबीर सिंह ने खुद संभाली झाड़ू; 7 सितंबर तक चलेगा 10 दिवसीय सफाई अभियान

‘मिशन क्लीन पंजाब’ का आगाज, मंत्री बलबीर सिंह ने खुद संभाली झाड़ू; 7 सितंबर तक चलेगा 10 दिवसीय सफाई अभियान

पंजाब में 'मिशन क्लीन पंजाब' के तहत स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है।

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

भजनलाल सरकार ने शुरू किया जीरो डंपसाइट मिशन, 310 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू

राजस्थान सरकार ने 310 करोड़ रुपये की लागत से 152 नगरीय निकायों में 'लीगेसी वेस्ट' को साफ़ करने की पहल की है।

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

केंद्र सरकार 31 जुलाई से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी बंद करने जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी जारी रहेगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर