कैब नियम उत्तर प्रदेश में

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

By : शिवम् पांडेय
यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में ऐप से कैब बुक करने वाले यात्रियों के लिए नई व्यवस्था लागू हो गई है। योगी सरकार ने ऐप कैब, यात्री परिवहन, डिलीवरी और लॉजिस्टिक सेवाओं के लिए ‘उत्तर प्रदेश मोटरयान (समूहक एवं वितरण सेवा प्रदाता)-2026’ नियमावली लागू की है। इसमें किराए, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायतों से जुड़े नियम तय किए गए हैं।

किराया 50% तक

पीक टाइम या ज्यादा डिमांड के दौरान कंपनियां बेस फेयर से अधिकतम 50% तक ही किराया बढ़ा सकेंगी। इससे मनमाने किराए पर रोक लगाने की कोशिश की गई है।

पिकअप नहीं तो ₹100

बुकिंग के बाद बिना उचित कारण ड्राइवर यात्री को लेने नहीं पहुंचता है तो ₹100 जुर्माना लगेगा। यह राशि यात्री को अगली ट्रिप में लाभ के तौर पर देने का प्रावधान है। हर ड्राइवर का पुलिस और चरित्र सत्यापन होगा। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक परीक्षण और समय-समय पर रिफ्रेशर ट्रेनिंग भी कराई जाएगी।

₹5 लाख का बीमा

ड्राइवरों के लिए ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और ₹10 लाख का टर्म इंश्योरेंस उपलब्ध कराने का प्रावधान है। हर यात्री का बीमा कराना एग्रीगेटर की जिम्मेदारी होगी। हर ऐप कंपनी को ग्रिवांस रिड्रेसल ऑफिसर नियुक्त करना होगा। यात्री किराए, बुकिंग, ड्राइवर या सेवा से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

लाइसेंस फीस ₹5 लाख

एग्रीगेटर के आवेदन की फीस ₹25 हजार और लाइसेंस फीस ₹5 लाख तय की गई है। वाहनों की संख्या के आधार पर जमानत राशि ₹10 लाख से ₹50 लाख तक होगी। सरकार ने UP My Fleet पोर्टल शुरू किया है। इससे वाहनों का डेटाबेस, नियमों का पालन और प्रदूषण की स्थिति ट्रैक की जाएगी। पोर्टल पर दो एग्रीगेटर के 3,15,218 वाहन ऑनबोर्ड हैं।

डिलीवरी कंपनियां भी

नई नियमावली ऐप कैब के साथ उन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लागू होगी, जो ड्राइवरों के जरिए पार्सल, पैकेज और कूरियर की डिलीवरी कराते हैं।

EV पर जोर

सरकार ने पेट्रोल-डीजल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। फ्लीट को धीरे-धीरे EV में बदलने की प्रक्रिया की निगरानी भी पोर्टल के जरिए की जाएगी।

संबंधित सामग्री

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा भूजल पुनर्भरण के लिए नई परियोजना

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा भूजल पुनर्भरण के लिए नई परियोजना

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में गंगा-यमुना दोआब क्षेत्र में भूजल पुनर्भरण के लिए 1.65 करोड़ रुपये की MAR परियोजना शुरू की।

योगी सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

योगी सरकार की सेवा, सुशासन और जनकल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पेंशन की संख्या भी बढ़ेगी और राशि भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पेंशन और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने सहित 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया। गोरखपुर में 119 विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

लखनऊ से शुरू ‘भारत टैक्सी’ को सभी 75 जिलों तक ले जाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में ‘भारत टैक्सी’ मॉडल का विस्तार शुरू होगा, जिसमें यात्रियों को जीरो कमीशन और नो-सर्ज प्राइसिंग की सुविधा मिलेगी।

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 3.25 लाख करोड़ रुपये का भुगतान

उत्तर प्रदेश में सरकार ने गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2025-26 में पूर्ण भुगतान करने का दावा किया है, योगी आदित्यनाथ की निगरानी में।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर