इंदौर निगम में 'वंदे मातरम' नहीं गाने पर हंगामा: सिंधिया को कहा 'गद्दार'

nagar-nigam-indore

इंदौर निगम में 'वंदे मातरम' नहीं गाने पर हंगामा: सिंधिया को कहा 'गद्दार'

इंदौर निगम में वंदे मातरम नहीं गाने पर हंगामा सिंधिया को कहा गद्दार

NAGAR NIGAM INDORE: इंदौर नगर निगम में 8,455 करोड़ रुपए का बजट शोर-शराबे के बीच बहुमत से पारित किया गया। बजट चर्चा के दौरान पार्षद फौजिया शेख अलीम ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार किया। जिसके बाद भाजपा पार्षद भड़क गए और सभापति के आसन के पास नारेबाजी की।

[caption id="attachment_145872" align="alignnone" width="1187"]इंदौर निगम में वंदे मातरम नहीं गाने पर हंगामा इंदौर निगम में वंदे मातरम नहीं गाने पर हंगामा[/caption]

सदन में शोर-शराबा चलता रहा, जिससे कार्यवाही बाधित हुई। स्थिति संभालने के लिए सभापति मुन्नालाल यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए।

NAGAR NIGAM INDORE:  किस एक्ट में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य-फौजिया

कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने कहा कि उन्हें वह एक्ट दिखाया जाए, जिसमें ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य बताया गया हो। साथ ही फौजिया ने कहा कि उनका धर्म इस्लाम उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देता। वहीं रुबीना इकबाल खान ने कहा कि अगर एक बाप की औलाद हो तो बुलवाकर दिखाओ। उनके बयान से सदन संवेदनशील हो गया।

NAGAR NIGAM INDORE: ‘वंदे मातरम’ गाना व्यक्तिगत इच्छा

घटना में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस पार्षद चिंटू चौकसे ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ गाना व्यक्तिगत इच्छा हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए संकल्पित है।

कांग्रेस पार्षद बोले- अधिकारी नहीं देते जानकारी

कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने आरोप लगाया कि अधिकारियों को कई मामलों की जानकारी नहीं होती और सवाल पर वे जिम्मेदारी दूसरे विभागों पर डाल देते हैं। महापौर ने कहा कि सभी सवालों के जवाब सात दिन में दे दिए जाएंगे।

READ MORE: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन: बेहोश हुआ छात्र

संबंधित सामग्री

जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

राज्य

जालंधर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, बेटे ने पिता और पत्नी को उतारा मौत के घाट; आरोपी फरार

जालंधर में एक घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी। बच्चों ने स्कूल से लौटकर शव देखे।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

राज्य

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

छत्तीसगढ़ में बाइक दुर्घटना में मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। वह बस्तर की ओर जा रही थी जब उनकी बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

कर्नाटक में गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने 1 साल के लिए लगाई रोक

देश-विदेश

कर्नाटक में गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने 1 साल के लिए लगाई रोक

कर्नाटक सरकार ने जनहित में तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर एक साल के लिए रोक लगाने का फैसला किया है।

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

मनोरंजन

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

बिग बॉस के 20वें सीजन में सलमान खान ने एक नया ट्विस्ट पेश किया है, जहां कंटेस्टेंट्स को दो बार जीवनदान मिलेगा, जिससे शो में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.

मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

राज्य

मैं लौटा रहा चंदा, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं: किसान ने दिग्विजय सिंह के लिए काटा 1.10 लाख का चेक

किसान राम सिंह मकवाना ने दिग्विजय सिंह को राम मंदिर चंदे की राशि लौटाने की पेशकश की है, जिससे राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।