छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

बाइकर रिद्धि ठक्कर का निधन

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: NH-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

छत्तीसगढ़ में बाइक दुर्घटना में मुंबई की बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। वह बस्तर की ओर जा रही थी जब उनकी बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा nh-30 पर ट्रेलर की टक्कर से मुंबई की महिला बाइकर की मौत

बाइकर रिद्धि ठक्कर का निधन |

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। रिद्धि 23 राइडर्स के ग्रुप के साथ रायपुर से बस्तर की ओर जा रही थीं। धमतरी से करीब 20 किमी दूर NH-30 पर मरकाटोला घाटी के पास उनकी बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

ट्रेलर की टक्कर से गंभीर घायल

हादसा पुरूर थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद रिद्धि सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ चल रहे बाइकर्स और स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की। डायल-112 की सहायता से उन्हें चारामा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रिद्धि को धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बस्तर जा रहा था 23 राइडर्स का दल

जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त की सुबह 23 राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर और बस्तर की ओर रवाना हुआ था। इनमें से 3 लोग कार में थे, जबकि बाकी बाइक से यात्रा कर रहे थे। धमतरी पार करने के बाद करीब 17 बाइकर्स आगे निकल गए, जबकि 3 राइडर्स पीछे रह गए। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास रिद्धि की बाइक हादसे का शिकार हो गई।

मुंबई की रहने वाली थीं रिद्धि

रिद्धि ठक्कर मुंबई के कांदिवली वेस्ट की रहने वाली थीं। वह अपनी बाइक क्रमांक MH 12 SP 0835 से रायपुर पहुंची थीं और इसके बाद बाइकर्स के दल के साथ बस्तर की ओर रवाना हुई थीं। इंस्टाग्राम पर रिद्धि के करीब 16 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

ट्रेलर चालक हादसे के बाद फरार

हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रेलर और उसके चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना की जानकारी रिद्धि के परिजनों को दे दी गई है। रिद्धि के निधन की सूचना मिलने के बाद उनके परिजनों के मुंबई से रायपुर पहुंचने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमॉर्टम और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को रायपुर एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां से परिजन शव को मुंबई ले जाएंगे।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

राज्य

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

सहारनपुर में एक ट्रक ने परिवार के बाइक को टक्कर मारी, जिससे मां और बेटे की मौत हो गई।

एमपी में तीसरे दिन भी भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

देश-विदेश

एमपी में तीसरे दिन भी भारी बारिश, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

मध्यप्रदेश और मुंबई में भारी बारिश जारी है। भोपाल में स्कूल बंद, कई इलाकों में बाढ़। मुंबई में लैंडस्लाइड से 2 की मौत।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

राज्य

छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां चरम पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

राज्य

अंबिकापुर​​​​​​​: डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी जवान का 42 दिन चलता रहा इलाज

छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद भी आयुष्मान योजना के रिकॉर्ड में 42 दिन तक उसका इलाज जारी रहा। परिवार ने तकनीकी गलती पर सवाल उठाए।