बिग बॉस सीजन 20 का नया ट्विस्ट

बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

बिग बॉस के 20वें सीजन में सलमान खान ने एक नया ट्विस्ट पेश किया है, जहां कंटेस्टेंट्स को दो बार जीवनदान मिलेगा, जिससे शो में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.

By : सोनिया रायकवार
बिग बॉस में मचेगा घमासान, कंटेस्टेंट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवन दान, सलमान बोले- तथास्तु

दिल थाम कर बैठिए...क्योंकि एंटरटेनमेंट की दुनिया के सबसे बड़े शो बिग बॉस का धमाकेदार आगाज होने वाला है. रियलिटी शो 6 सितंबर से शुरू हो रहा है. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है. इसमें सलमान ने शो के सबसे बड़े ट्विस्ट का खुलासा किया है. इस बार कंटेस्टेंट्स को दो बार जीवनदान मिलेगा. 

बिग बॉस में नया ट्विस्ट


प्रोमो की हुक लाइन है- तथास्तु.  प्रोमो काफी मजेदार है. वॉर सीन चल रहा है. वहां पर लड़ रहे दोनों लोग जमीन पर घायल हो जाते हैं. तभी सलमान खान आकर उन्हें जीवनदान देते हैं. दबंग खान ने कहा- इस बार बिग बॉस घरवालों को एक नहीं बल्कि दो-दो चांस दे रहे हैं. इसलिए उनके पास सेफ गेम खेलने का कोई चांस नहीं होगा. बिग बॉस में इस बार मिलेगा वरदान और एक्स्ट्रा जीवन दान. 

दो बार जीवनदान 

इसका मतलब है कि खिलाड़ियों को गेम शो में बने रहने के लिए दो बार जीवनदान मिलेगा. शो के नए कॉन्सेप्ट को लेकर फैंस के मिस्क्ड रिएक्शन आ रहे हैं. सलमान खान को फिर से बिग बॉस होस्ट की कमान संभालते हुए देखना फैंस के लिए ट्रीट से कम नहीं है. बिग बॉस को सलमान खान कई सालों से होस्ट कर रहे हैं. फैंस के लिए वो शो की आन बान और शान हैं. उनके बिना यूजर्स के लिए बिग बॉस की कल्पना करना मुश्किल है. फैनक्लब पर दावा है कि शो में कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में एंट्री कर सकते हैं. इंटरनेट पर कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं.

मेकर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी 

इनमें जिया मानेक, जेनिफर विंगेट, करण पटेल, अर्जुन बिजलानी, जन्नत जुबैर रहमानी का नाम सामने आ रहा है. बिग बॉस हिंदी का ये 20वां सीजन है, इसलिए शो को हिट और ग्रैंड बनाने में मेकर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी है. जैसा कि सभी जानते हैं इन दिनों टीवी पर रियलिटी शोज की बाढ़ आई हुई है. ऐसे में बिग बॉस को टफ कॉम्पिटिशन मिलने वाला है. सीजन की सफलता शो के कंटेस्टेंट्स भी तय करते हैं. इसलिए बहुत जरूरी है मेकर्स अच्छे नामों का चयन करें.

संबंधित सामग्री

राइज़ एंड फॉल सीज़न 2: स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ लौटा शो, कंटेस्टेंट्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

राइज़ एंड फॉल सीज़न 2: स्टार-स्टडेड कास्ट के साथ लौटा शो, कंटेस्टेंट्स ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

रियलिटी शो राइज़ एंड फॉल सीजन 2 ने वीरेंद्र सहवाग के होस्टिंग के साथ चर्चित कास्ट के साथ शुरुआत की। शो में पावर और स्ट्रैटेजी का खेल शामिल है।

रीति तिवारी की टिप्पणी पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान की भी एक सीमा होती है

रीति तिवारी की टिप्पणी पर भड़के सलमान खान, बोले- अपमान की भी एक सीमा होती है

बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने रीति तिवारी के व्यवहार पर कड़ी आलोचना की, विशेषकर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणियों पर।

'मेरा बाप... क्या हालत करेंगे तुम्हारी', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, TV पर दी धमकी, एक्शन लेंगे सलमान?

'मेरा बाप... क्या हालत करेंगे तुम्हारी', काजी पर भड़कीं मनोज तिवारी की बेटी, TV पर दी धमकी, एक्शन लेंगे सलमान?

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच विवाद गहराया। रीति ने धमकी भरे शब्दों में बयान दिया, जिसे काजी ने गंभीरता से लिया।

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान खान, बोले- मुझे भी कहा गया बूढ़ा हो गया

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के दौरान बॉडी-शेमिंग और ट्रोलिंग के खिलाफ बोलते हुए, महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बाद के बदलावों को स्वीकार करने की बात कही।

Bigg Boss 20: माही विज और मैरी कॉम के बीच छिड़ी जंग, बहस के बाद रो पड़ीं बॉक्सर; घरवालों को मिला जीरो राशन

Bigg Boss 20: माही विज और मैरी कॉम के बीच छिड़ी जंग, बहस के बाद रो पड़ीं बॉक्सर; घरवालों को मिला जीरो राशन

बिग बॉस 20 के घर में राशन टास्क के दौरान माही विज और मैरी कॉम के बीच गहन विवाद हुआ, जिसमें मैरी कॉम भावुक हो गईं।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर