मसूरी में आपदा राहत कार्य

24 घंटे में खुलीं बंद सड़कें, अब गड्ढों पर प्रशासन का फोकस, SDM ने दिए सख्त निर्देश

मसूरी में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद राहत कार्य तेज हुए। प्रशासन ने 24 घंटे में यातायात बहाल कर मुख्य सड़कों की मरम्मत की।

24 घंटे में खुलीं बंद सड़कें, अब गड्ढों पर प्रशासन का फोकस, SDM ने दिए सख्त निर्देश

24 घंटे में खुलीं बंद सड़कें

मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के बाद जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। हालिया आपदा के दौरान बंद हुए मुख्य और संपर्क मार्गों को प्रशासन ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर सुचारु करा दिया। अब प्रशासन का अगला लक्ष्य शहर की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कों को सुरक्षित बनाना है।

अधिकारियों को दिए निर्देश

SDM मसूरी राहुल आनंद ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त करें। फिलहाल बरसात को देखते हुए अस्थायी मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाएगा, जबकि बारिश समाप्त होने के बाद स्थायी पुनर्निर्माण कराया जाएगा। राहुल आनंद ने बताया कि हाल की भारी बारिश के दौरान मसूरी-देहरादून मार्ग सहित कई संपर्क मार्गों पर भारी भूस्खलन हुआ था। JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाकर यातायात को 12 से 24 घंटे के भीतर बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। 

राहुल आनंद, SDM

कार्रवाई करने के निर्देश 

एसडीएम ने कहा कि जांच में सामने आया है कि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्यों का मलबा सड़क किनारे और ढलानों पर डाला जा रहा है, जो बारिश में बहकर मुख्य मार्गों पर पहुंच रहा है और बार-बार सड़क बंद होने का कारण बन रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

गड्ढों को भरने का कार्य शुरू

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने निर्माण विभाग की बैठक लेकर पालिका क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं। फिलहाल गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया जाएगा और मानसून समाप्त होने के बाद सड़कों का स्थायी पुनर्निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे मलबा फेंकने वालों की पहचान के लिए एक समिति गठित की गई है। कई लोगों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। यदि सात दिन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

नगर पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि मसूरी में आज तक अधिकृत डंपिंग जोन का निर्धारण नहीं हो सका है, जिसके कारण निर्माण एजेंसियां और ठेकेदार मलबा सड़क किनारे, नालों और जंगलों में फेंक रहे हैं। उन्होंने मांग की कि नगर क्षेत्र में जल्द से जल्द वैज्ञानिक डंपिंग जोन चिन्हित किया जाए और सभी निर्माण कार्यों का मलबा वहीं डालना अनिवार्य किया जाए। इसके बाद भी यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय: मुख्यमंत्री

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान जनता की समस्याएँ सुनी और समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

फतेहपुर हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

फतेहपुर हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया, मृतकों के लिए मुआवजा और राहत कार्यों की घोषणा की।

बाढ़-भूस्खलन से नेपाल में बड़ी तबाही, 24 की मौत, 14 लापता; गंडकी में सबसे ज्यादा नुकसान

बाढ़-भूस्खलन से नेपाल में बड़ी तबाही, 24 की मौत, 14 लापता; गंडकी में सबसे ज्यादा नुकसान

नेपाल में 24 से 27 सितंबर की भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन से बड़ी तबाही हुई। 21 लोगों की मौत हुई और हजारों बेघर हो गए।

हरियाणा में Family ID को लेकर बड़ा बदलाव, CM सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हरियाणा में Family ID को लेकर बड़ा बदलाव, CM सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

हरियाणा में Family ID में सुधार के लिए अधिकारियों को अधिक अधिकार दिए गए, जिससे शिकायतों का जल्द समाधान और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पात्रता की जांच में सहायता मिलेगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर