बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

मुख्यमंत्री यादव का बेंगलुरु दौरा

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक संदेशों के बीच विद्यार्थियों से संवाद किया।

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’ | None

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के वेद आगम संस्कृत महा पाठशाला (VASMP) परिसर का दौरा किया, जहां उनका पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। आश्रम परिसर में आध्यात्मिक वातावरण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया और सनातन संस्कृति के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।

सीएम डॉ यादव का आश्रम में स्वागत किया गया

‘सनातन गौरव की पुनर्स्थापना का महायज्ञ चल रहा’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पूज्य गुरु श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद से आज देश में सनातन संस्कृति के गौरव की पुनर्स्थापना का महायज्ञ चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल धार्मिक जागरण नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को दुनिया तक पहुंचाने का अभियान है।

सीएम ने कहा कि आश्रम का वातावरण इतना दिव्य और शांतिपूर्ण है कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है मानो वे देवलोक में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें भगवान के प्रत्यक्ष दर्शन का सौभाग्य नहीं मिला, लेकिन गुरु श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद पाकर वे स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली और धन्य महसूस कर रहे हैं।

‘चारों दिशाओं में गूंज रही गुरु जी की दिव्य चर्चा’

डॉ. यादव ने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में श्री श्री रविशंकर के विचारों और आध्यात्मिक संदेशों की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ और तनाव के बीच अध्यात्म, शांति और आनंद की अनुभूति के लिए लोगों का ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ से जुड़ना बेहद आवश्यक हो गया है।

आश्रम के विद्यार्थियों के साथ सीएम डॉ यादव

विद्यार्थियों को दिया भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत और वैदिक शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम प्रबंधन और विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी में नए सांदीपनि स्कूलों का उद्घाटन किया और स्लीमनाबाद टनल परियोजना की चर्चा की।

सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने देखा इंजीनियरिंग का चमत्कार, जानें कैसी-कैसी चुनौतियों का सामना कर बनी स्लीमनाबाद टनल

मध्यप्रदेश के स्लीमनाबाद टनल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिससे क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में भारी वृद्धि होगी और किसानों को लाभ पहुँचेगा।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

देश-विदेश

सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में 'भारत टेक्स-2026' में भाग लिया, जहाँ उन्होंने राज्य में टेक्सटाइल निवेश की अपार संभावनाओं पर चर्चा की।