मुख्यमंत्री ने युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।

By : शिवम् पांडेय
युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

मुख्यमंत्री ने युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया है। मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार की क्षमता ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार अवसर और मंच उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को माय भारत से जोड़ने और विभिन्न विभागों की गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए व्यापक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। युवा शक्ति को विकसित भारत के संकल्प का प्रमुख आधार माना गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि माय भारत की गतिविधियों का विस्तार प्रदेश के हर क्षेत्र तक किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा इससे जुड़कर सामाजिक और विकास कार्यों में अपनी भागीदारी निभा सकें।

सही दिशा और अवसर मिलने पर बदल सकती है तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा तकनीक और डिजिटल माध्यमों के जरिए पूरी दुनिया से जुड़ा है। उसकी सोच व्यापक है और वह तेजी से बदलती परिस्थितियों को अपनाने के साथ नवाचार करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा सकारात्मक और राष्ट्रहित के कार्यों में लगे, इसके लिए उन्हें सही दिशा, अवसर और मंच उपलब्ध कराना जरूरी है। आने वाले वर्षों में यही युवा देश और प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।

स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन तक बढ़ेगी भागीदारी

सीएम साय ने स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन, कौशल विकास, कृषि, तकनीकी शिक्षा, आपदा प्रबंधन और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में युवा शक्ति का सहयोग उपयोगी हो सकता है, वहां माय भारत के माध्यम से उन्हें अवसर दिए जाएं। इससे युवाओं को व्यावहारिक अनुभव मिलेगा और उनकी रचनात्मकता का उपयोग समाज के हित में किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त युवा-सशक्त छत्तीसगढ़’ की भावना के अनुरूप ग्राम से राज्य स्तर तक मजबूत युवा नेटवर्क विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही डिजिटल डिटॉक्स, सेवा भाव, सामाजिक जुड़ाव और सामुदायिक उत्तरदायित्व से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही।

देश में 2.65 करोड़ से ज्यादा युवा जुड़े

बैठक में बताया गया कि ‘मेरा युवा भारत’ युवाओं को सरकार, समाज और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने वाला डिजिटल और भौतिक मंच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2023 को इसकी शुरुआत की थी। वर्तमान में देशभर में 2.65 करोड़ से अधिक युवा माय भारत प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में 6.60 लाख से ज्यादा युवा इससे जुड़ चुके हैं।

बस्तर के युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

मुख्यमंत्री ने बस्तर के युवाओं को माय भारत से व्यापक स्तर पर जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर हिंसा और भय के दौर को पीछे छोड़कर शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में बस्तर के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना बेहद महत्वपूर्ण है। सीएम साय ने कहा कि माय भारत के माध्यम से बस्तर के युवाओं की प्रतिभा को पहचान मिलेगी और उन्हें अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।

संबंधित सामग्री

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री आवास की ओर बढ़ी रैली

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री आवास की ओर बढ़ी रैली

छत्तीसगढ़ में TET उत्तीर्ण शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ये शिक्षक शांतिपूर्ण रूप से सरकार से अपनी मांगों पर ध्यान देने की अपेक्षा करते हैं।

शिक्षक दिवस पर CM विष्णु देव साय ने गुरुजनों को लिखा पत्र, जताया आभार

शिक्षक दिवस पर CM विष्णु देव साय ने गुरुजनों को लिखा पत्र, जताया आभार

विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को पत्र लिखकर उन्हें प्रेरणा और समर्थन का संदेश दिया, अपने शैक्षिक अनुभवों का जिक्र किया।

CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जशपुर में सड़क विकास को मिली रफ्तार

CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जशपुर में सड़क विकास को मिली रफ्तार

जशपुर जिले में खरकट्टा-कोडेकेला सड़क परियोजना के लिए 6 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी गई, जिससे ग्रामीण संपर्क और आवागमन सुगम होगा।

छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया

छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया

जल संरक्षण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने देश में पहला स्थान हासिल किया है, जिसमें पांच जिले टॉप-10 में शामिल हुए हैं।

CM विष्णु देव साय की पहल, नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS

CM विष्णु देव साय की पहल, नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS

एनएमआईएमएस ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में नया कैंपस स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september