छत्तीसगढ़ में फिल्म टैक्स फ्री

CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फिल्म 'हनुमान अंश' को टैक्स फ्री करने की घोषणा की, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए।

By : शिवम् पांडेय
CM साय ने देखी ‘हनुमान अंश’, राज्यपाल और स्पीकर भी पहुंचे; टैक्स फ्री का ऐलान

छत्तीसगढ़ में फिल्म टैक्स फ्री

रायपुर के जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में गुरुवार को फिल्म ‘हनुमान अंश’ की खास स्क्रीनिंग हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी परिवार सहित मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों के अलावा कई निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्ष भी फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। CM ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से जुड़ी प्रेरणादायी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहिए।

युवाओं तक पहुंचे भारतीय संस्कार

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म के टैक्स फ्री होने से प्रदेश के ज्यादा दर्शक इसे देख सकेंगे। खासतौर पर युवाओं को भारत की संत परंपरा और जीवन मूल्यों को करीब से समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संत परंपरा ने हमेशा समाज को सत्य, सेवा, करुणा और प्रेम का रास्ता दिखाया है। संतों ने अपने जीवन और आचरण के जरिए मानवता और लोककल्याण का संदेश दिया।

नीम करौली बाबा से जुड़ी कहानी

मुख्यमंत्री साय ने नीम करौली बाबा के जीवन को इसी परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि बाबा का जीवन मानव सेवा को ईश्वर की सेवा के रूप में देखने की सीख देता है। साय के मुताबिक नीम करौली बाबा ने बेहद सरल जीवन और सहज भाषा के जरिए प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया। उनके विचारों में हर व्यक्ति के प्रति समान भाव और मानवता को विशेष स्थान मिला। यही वजह है कि उनके संदेश आज भी प्रासंगिक हैं।

सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं

मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सिनेमा को केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं माना जाना चाहिए। फिल्मों के जरिए समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा भी पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा पर बनने वाली सकारात्मक फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

सेवा और सद्भाव का संदेश

CM साय ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक ताकत उसकी हजारों साल पुरानी परंपराओं और जीवन मूल्यों में है। सेवा, करुणा, सद्भाव और मानव कल्याण जैसे मूल्यों को आगे बढ़ाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में इन मूल्यों को आसान और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं।  छत्तीसगढ़ सरकार के फिल्म को टैक्स फ्री करने के फैसले के बाद अब प्रदेश के दर्शकों के लिए इसे देखना और आसान होगा।

संबंधित सामग्री

युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में तीन दिवसीय बुंदेली समागम का उद्घाटन किया, जिसमें बुंदेली कलाकारों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं।

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया और युवाओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था

फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन:94 साल की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म का निर्देशन किया था

सिंगीतम श्रीनिवास राव, जिन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में फिल्मों का निर्देशन किया, का चेन्नई में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर में SING फोरम 2026 में भाग लेकर निवेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया।

महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM विष्णुदेव साय और ओडिशा CM की होगी मुलाकात

महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM विष्णुदेव साय और ओडिशा CM की होगी मुलाकात

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में महानदी जल विवाद के समाधान के लिए बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्रियों की भी भागीदारी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर