भारत की विविधता उजागर

BRICS समिट में दिखी ‘एक भारत’ की झलक, मेहमानों को मिला खास गुडी बैग

नई दिल्ली में BRICS समिट से पहले, भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों को विशेष गुडी बैग दिया गया, जिसमें भारतीय विविधता की झलक मिलती है।

By : शिवम् पांडेय
BRICS समिट में दिखी ‘एक भारत’ की झलक, मेहमानों को मिला खास गुडी बैग

भारत की विविधता उजागर

नई दिल्ली में होने वाली 18वीं BRICS समिट से पहले भारत की विविधता की खास झलक देखने को मिल रही है। दिल्ली के भारत मंडपम में पहुंच रहे पत्रकारों, प्रतिनिधियों और विदेशी मेहमानों को एक खास गुडी बैग दिया जा रहा है। इस बैग में देश के अलग-अलग राज्यों के खास उत्पाद शामिल किए गए हैं। बैग में बिहार का सत्तू और मखाना, केले के चिप्स, ओडिशा की कॉफी और गुजरात का स्टोल रखा गया है। इसके जरिए विदेशी मेहमानों को भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति, स्वाद और स्थानीय उत्पादों से परिचित कराने की कोशिश की गई है।

बैग में भारत की झलक

गुडी बैग में शामिल हर सामान को खास तौर पर अलग-अलग राज्यों की पहचान से जोड़ा गया है। बिहार का सत्तू और मखाना जहां राज्य की पारंपरिक पहचान को दर्शाते हैं, वहीं ओडिशा की कॉफी और गुजरात का स्टोल देश की क्षेत्रीय विविधता की तस्वीर पेश करते हैं। समिट में शामिल होने के लिए शुक्रवार से मेहमान और मीडिया प्रतिनिधि भारत मंडपम पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसी दौरान उन्हें यह खास गिफ्ट दिया गया।

770 जिलों के उत्पाद

भारत मंडपम में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ यानी ODOP की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें देश के 770 जिलों के 1,200 से ज्यादा स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में करीब 70 खास कला और हथकरघा उत्पाद भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य देश के स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ODOP पहल से जुड़ी सीनियर एवीपी सोनिया दुहन ने बताया कि इस पहल के तहत सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश काम कर रहे हैं।

पुरी में रेत पर BRICS

BRICS समिट को लेकर ओडिशा में भी खास अंदाज में स्वागत की तैयारी की गई है। पुरी के सैंड आर्टिस्ट मानस कुमार साहू ने शुक्रवार को समुद्र तट पर रेत से BRICS नेताओं की तस्वीरें बनाई। इस कलाकृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के चित्र बनाए गए हैं। मानस कुमार साहू ने करीब आठ घंटे में यह पूरी कलाकृति तैयार की। पूरी तस्वीर रेत से बनाई गई है और इसे भारत आने वाले BRICS नेताओं के स्वागत के लिए तैयार किया गया है।

30 हजार जवानों का पहरा

18वीं BRICS समिट को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी रखी गई है। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के करीब 30 हजार जवानों को सुरक्षा में तैनात किया गया है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधिमंडलों के लिए 11 होटल और 35 सुरक्षित रूट तय किए गए हैं। इन रास्तों पर फेस रिकॉग्निशन कैमरों से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था में एंटी-ड्रोन सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट गन और स्नाइपर भी तैनात किए गए हैं। एयर डिफेंस को मजबूत करने के लिए आकाश मिसाइल सिस्टम और वायुसेना के लड़ाकू विमानों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होने वाली BRICS समिट में दुनिया की नजरें भारत पर रहेंगी। ऐसे में गुडी बैग से लेकर ODOP प्रदर्शनी तक, भारत अपनी संस्कृति, परंपरा और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर पेश करने की तैयारी में है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया आबे मेमोरियल कॉरिडोर के उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में आबे मेमोरियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इसे भारत-जापान की मित्रता का प्रतीक बताया गया।

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर