रसोई में बदबू के कारण

रात में रसोई साफ करके सोते हैं, फिर भी सुबह बदबू क्यों आती है? ये जगह जरूर देखें

रसोई में बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि सिंक की नाली, गीला कपड़ा, कूड़ेदान, और फ्रिज के नीचे की जगहें।

By : सोनिया रायकवार
रात में रसोई साफ करके सोते हैं, फिर भी सुबह बदबू क्यों आती है? ये जगह जरूर देखें

 

रात में खाना बनाने के बाद ज्यादातर लोग रसोई की अच्छी तरह सफाई करके ही सोते हैं। चूल्हा साफ कर दिया, फर्श पोंछ दिया और बर्तन भी अपनी जगह रख दिए। इसके बावजूद सुबह किचन में जाते ही कई बार अजीब सी बदबू महसूस होती है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रात में सफाई करने के बाद भी गंध कहां से आती है। दरअसल, रसोई में कुछ ऐसी जगहें होती हैं, जहां गंदगी और नमी छिपी रह जाती है। रोजाना की सफाई में इन जगहों पर ध्यान नहीं जाता और धीरे-धीरे यहीं से बदबू आने लगती है।

सिंक की नाली जरूर करें साफ

रसोई में बदबू आने की सबसे आम वजह सिंक की नाली हो सकती है। बर्तन धोते समय खाने के छोटे टुकड़े, तेल और चिकनाई नाली में चली जाती है। इसका कुछ हिस्सा पाइप के अंदर चिपक सकता है और समय के साथ दुर्गंध पैदा कर सकता है। रातभर रसोई बंद रहने के कारण सुबह यह गंध ज्यादा तेज महसूस हो सकती है। इसलिए सिंक साफ करते समय केवल उसके आसपास की सफाई न करें, बल्कि नाली के मुंह और उसमें जमा गंदगी को भी अच्छी तरह साफ करें।

गीला कपड़ा भी बन सकता है वजह

किचन में चूल्हा, प्लेटफॉर्म या बर्तन पोंछने के बाद कपड़े को गीला ही छोड़ देना भी बदबू की वजह बन सकता है। अगर कपड़े में तेल, खाने के दाग या दूसरी गंदगी लगी है, तो नमी के कारण उसमें दुर्गंध जल्दी आने लगती है। इसलिए इस्तेमाल के बाद किचन के कपड़े को अच्छी तरह धोकर निचोड़ें और ऐसी जगह रखें, जहां वह पूरी तरह सूख सके। गीले कपड़े को रातभर सिंक या प्लेटफॉर्म पर छोड़ने से बचें।

सिर्फ कचरा निकालना काफी नहीं

कूड़ेदान से भी रसोई में बदबू फैल सकती है। कई बार खाने के कचरे से निकला तरल कूड़ेदान की तली या किनारों पर चिपक जाता है। सिर्फ कचरे की थैली बाहर निकालने से यह गंदगी साफ नहीं होती। कूड़ेदान को समय-समय पर पानी से धोकर अच्छी तरह सुखाना चाहिए। साथ ही, अगर कूड़ेदान के आसपास कोई कचरा या तरल गिर गया है तो उसे भी तुरंत साफ करें।

सिंक और फ्रिज के आसपास देखें

कई बार बदबू का कारण ऐसी जगहों पर छिपा होता है, जहां रोजाना नजर नहीं जाती। सिंक के नीचे रखी चीजों के पीछे, फ्रिज के नीचे या उसके पीछे खाने के छोटे टुकड़े और नमी जमा हो सकती है। अगर लंबे समय तक इनकी सफाई न हो तो यही गंदगी दुर्गंध का कारण बन सकती है। इसलिए समय-समय पर किचन के कोनों, फर्नीचर के पीछे और उपकरणों के नीचे भी सफाई जरूर करें।

सुबह बदबू आए तो इन जगहों को करें चेक

अगर रात में किचन साफ करने के बावजूद सुबह बदबू आती है, तो सिर्फ फर्श या प्लेटफॉर्म साफ करने पर ध्यान न दें। सबसे पहले सिंक की नाली, गीला कपड़ा, कूड़ेदान और फ्रिज या सिंक के नीचे की जगह को चेक करें। कई बार बदबू का असली कारण सामने दिखाई देने वाली गंदगी नहीं, बल्कि किचन की किसी छिपी हुई जगह में जमा नमी या खाने के छोटे टुकड़े होते हैं।

संबंधित सामग्री

बर्तन धोने वाला स्पंज बन सकता है बैक्टीरिया का घर, इन चीजों से करें सफाई

बर्तन धोने वाला स्पंज बन सकता है बैक्टीरिया का घर, इन चीजों से करें सफाई

किचन स्पंज में बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा होता है। जानिए कैसे डिश ब्रश, स्टील स्क्रबर, सिलिकॉन स्क्रबर और साफ कपड़े स्पंज के अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

लंच बॉक्स से नहीं जा रही बदबू? मिनटों में दूर करने के ये आसान घरेलू तरीके

लंच बॉक्स से नहीं जा रही बदबू? मिनटों में दूर करने के ये आसान घरेलू तरीके

लंच बॉक्स से बदबू हटाने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा और सफेद सिरका उपयोगी हैं। सही समय पर सफाई सुनिश्चित करें।

कॉफी सिर्फ पीने के काम नहीं आती, घर के इन कामों में भी आएगी बेहद काम

कॉफी सिर्फ पीने के काम नहीं आती, घर के इन कामों में भी आएगी बेहद काम

कॉफी ग्राउंड्स का उपयोग कई घरेलू कामों में हो सकता है, जैसे की खाद, कमरे की खुशबू, और यहाँ तक की हाथों की गंध कम करने में भी।

आलू उबालना आसान, लेकिन छीलना है मुश्किल? अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में निकल जाएगा छिलका

आलू उबालना आसान, लेकिन छीलना है मुश्किल? अपनाएं ये आसान ट्रिक, चुटकियों में निकल जाएगा छिलका

आलू उबालने से पहले उस पर हल्की सी कट लगाने से छीलने में आसानी होती है, जिससे बर्बादी भी कम होती है और समय भी बचता है।

आपके चॉपिंग बोर्ड पर चिपके हो सकते हैं अदृश्य कीटाणु, समझें इसे क्लीन और स्टोर करने का सही तरीका

आपके चॉपिंग बोर्ड पर चिपके हो सकते हैं अदृश्य कीटाणु, समझें इसे क्लीन और स्टोर करने का सही तरीका

चॉपिंग बोर्ड की खरीदारी और सही उपयोग के लिए जानें विशेष टिप्स। जानें सही स्टोरेज, क्लीनिंग और बदलने का समय।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026