मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के ...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की विद्यार्थियों से मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा और जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने लोकतंत्र और विधानसभा के महत्व पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जुलाई को विधानसभा में आगर-मालवा और जबलपुर के मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र को समझना, उसके मूल्यों को आत्मसात करना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना ही जागरूक नागरिक की पहचान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। सरकार कैसे काम करती है, नियम-कानून कैसे बनाये जाते हैं, संसदीय परम्पराएं क्या होती हैं, हमारी विधानसभा यह सब जानने-समझने का सबसे उत्तम विद्यालय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात करने वालों में आगर-मालवा जिले के विभिन्न अंचलों के 50 से अधिक  तथा स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल, जबलपुर के 40 विद्यार्थी शामिल थे।

समझा संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनसे विधानसभा भ्रमण के अनुभव भी जाने। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि उन्हें पहली बार विधानसभा सत्र की सदन में चल रही कार्यवाही को निकट से रुबरु देखने और संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनशीलता और नवाचार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न मॉडल एवं आकर्षक सीनरीज़ भी भेंट की।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कलियासोत डैम के पास दिखा टाइगर, सड़क पार करते कैमरे में कैद हुआ बाघ

राज्य

भोपाल में कलियासोत डैम के पास दिखा टाइगर, सड़क पार करते कैमरे में कैद हुआ बाघ

भोपाल के कलियासोत डैम के पास एक वयस्क बाघ सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया, जिसे राहगीरों ने मोबाइल कैमरे से कैद किया।

भोपाल के IPS स्कूल में चड्डी-बनियान गैंग का धावा, 3.92 लाख रुपए की चोरी

राज्य

भोपाल के IPS स्कूल में चड्डी-बनियान गैंग का धावा, 3.92 लाख रुपए की चोरी

भोपाल के IPS स्कूल में चड्डी-बनियान गैंग ने कई कार्यालयों के ताले तोड़कर 3 लाख 92 हजार रुपए की चोरी की। पुलिस ने जांच शुरू की।

भोपाल में राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

राज्य

भोपाल में राहुल गांधी के विरोध में बीजेपी का प्रदर्शन, विवादित पोस्टर पर मचा बवाल

भोपाल में बुधवार को बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं ने रेडक्रॉस चौराहे पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन के जवाब में किया गया.

भोपाल में छात्रा के साथ 6 महीने तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

राज्य

भोपाल में छात्रा के साथ 6 महीने तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

भोपाल में एक पड़ोसी ने नाबालिग छात्रा के साथ 6 महीने तक दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद घटना का पता चला और पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।