117वीं कार्यकारी समिति बैठक, CM धामी ने किया 3 योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाएँ

117वीं कार्यकारी समिति बैठक, CM धामी ने किया 3 योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और मेयरों का स्वागत किया।

117वीं कार्यकारी समिति बैठक cm धामी ने किया 3 योजनाओं  का लोकार्पणशिलान्यास

117वीं कार्यकारी समिति की बैठक |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होटल नटराज, ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति बैठक कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 23.15 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण और 6.63 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। 

CM ने सभी मेयर का किया स्वागत

CM धामी ने विभिन्न शहरों के मेयर का स्वागत करते हुए कहा कि सभी मेयर अपने शहर के प्रथम नागरिक और शहरवासियों की आशाओं, अपेक्षाओं और विश्वास के भी प्रतिनिधि हैं। आपके निर्णय का प्रभाव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा भारत की आत्मा गाँवों में बसती है, तो हमारे नागरिकों के सपने, उनकी आकांक्षाएँ और उनके भविष्य की संभावनाएं शहरों में आकार लेती हैं।

 

PM को उत्तराखंड से विशेष लगाव

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण पलों को उत्तराखंड में बिताया है। वे उत्तराखंड के प्रत्येक क्षेत्र से भली भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा PM के नेतृत्व में इस वर्ष चार धाम यात्रा में अब तक कुल 45 दिनों में 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा की है,जो एक नया रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि श्रद्धालुओं की यात्रा सरल, सुगम , सुरक्षित हो। उन्होंने कहा पहले, आदि कैलाश में 500 लोग आते थे, इस साल यात्रा शुरू होने से अब तक प्रति दिन करीब 1000 लोग आदि कैलाश पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया मां पूर्णागिरि मंदिर में भी 24 लाख लोगों ने दर्शन कर लिए हैं। बीते चार सालों में 23 करोड़ से ज्यादा पर्यटक उत्तराखंड आ चुके हैं।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड को गवर्नर ने पूरी तरह किया साक्षर राज्य घोषित, 5 राज्यों को मिली ये उपलब्धि

राज्य

उत्तराखंड को गवर्नर ने पूरी तरह किया साक्षर राज्य घोषित, 5 राज्यों को मिली ये उपलब्धि

उत्तराखंड ने ULLAS कार्यक्रम के तहत साक्षरता मानकों को पूरा करके 98% से अधिक साक्षरता दर हासिल की है। गवर्नर गुरमीत सिंह ने इसे घोषित किया।

हरिद्वार पहुंचे CM धामी, बद्रीनाथ-केदारनाथ चढ़ावा चढ़ावा चोरी पर दी कड़ी चेतावनी

राज्य

हरिद्वार पहुंचे CM धामी, बद्रीनाथ-केदारनाथ चढ़ावा चढ़ावा चोरी पर दी कड़ी चेतावनी

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों में धन संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं और एक विशेष समिति का गठन किया है।

बद्रीनाथ धाम चढ़ावे में गड़बड़ी पर कार्रवाई, CM धामी ने की टीम गठित, प्रमोद नौटियाल निलंबित

राज्य

बद्रीनाथ धाम चढ़ावे में गड़बड़ी पर कार्रवाई, CM धामी ने की टीम गठित, प्रमोद नौटियाल निलंबित

बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में हेरफेर के आरोप में प्रमोद नौटियाल को निलंबित किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित की।

CM धामी ने कुम्भ मेला-2027 के लिए स्वीकृत किए ₹ 495 करोड़

राज्य

CM धामी ने कुम्भ मेला-2027 के लिए स्वीकृत किए ₹ 495 करोड़

मुख्यमंत्री धामी ने कुम्भ मेला और प्रदेश के विकास के लिए अनेक परियोजनाओं के निर्माण और सुधार के लिए ₹ 495 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की।

उत्तराखंड में भूस्खलन, रामगंगा नदी पर बनी झील, 700 लोगों पर खतरा

राज्य

उत्तराखंड में भूस्खलन, रामगंगा नदी पर बनी झील, 700 लोगों पर खतरा

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन से रामगंगा नदी अवरुद्ध हुई, जिससे एक बड़ी झील बन गई। इससे पांच गांवों के 600-700 लोगों पर खतरा बढ़ा है।