मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार

MP जहरीली शराबकांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 31 मौतें हुई हैं।

By : शिवम् पांडेय
MP जहरीली शराबकांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराबकांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बरायठा के जंगल में पुलिस और आरोपी के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान रवि के पैर में गोली लगी। पुलिस उसे इलाज के लिए बंडा अस्पताल लेकर पहुंची। रवि लखेरा पर पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। वह सागर के बंडा-शाहगढ़ इलाके में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में वॉन्टेड था।

31 मौतों का मामला

जहरीली शराब पीने के बाद अब तक 31 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। गुरुवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया था। हालांकि, प्रशासन की ओर से फिलहाल 16 मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की गई है। मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 33 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मुख्य आरोपी रवि लखेरा समेत 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक आरोपी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक, 13 आरोपी अभी फरार हैं।

5 मकानों पर चला बुलडोजर

जहरीली शराबकांड के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ अवैध निर्माण पर भी कार्रवाई की है। गुरुवार को तीन आरोपियों से जुड़े पांच मकानों के अवैध हिस्सों को बुलडोजर से हटाया गया। इनमें आरोपी मनीष लोधी, करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत और आशीष साहू के निर्माण शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

कौन है रवि लखेरा?

पुलिस के मुताबिक, रवि लखेरा मूल रूप से छतरपुर जिले के महोबा का रहने वाला है। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश के ललितपुर की गंगापुरम कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस उसे अंतरराज्यीय शराब तस्कर बताती है।रवि के खिलाफ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत दूसरे इलाकों में करीब 25 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या आबकारी एक्ट से जुड़े मामलों की है। साल 2025 में सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में दर्ज आबकारी एक्ट के मामले में भी रवि फरार चल रहा था। कुछ महीने पहले ललितपुर पुलिस ने उसे अवैध शराब फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि रवि को शराब बनाने और इसके लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री की अच्छी जानकारी है। वह अपनी टीम के साथ नकली शराब तैयार करने का काम करता था।

पुलिस की कार्रवाई जारी

सागर के बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस और प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को जांच में अहम सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर शराब के नेटवर्क और इस मामले से जुड़े दूसरे आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
 

संबंधित सामग्री

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई,मंत्री जगदीश देवड़ा ने OSD दीपम रायचूर को हटाया

मध्यप्रदेश में शराब ठेकों से जुड़ी गड़बड़ी के बाद आबकारी विभाग ने कार्रवाई की, OSD दीपम रायचूर को प्रभार से मुक्त किया गया।

भोपाल के दामखेड़ा में गौकशी का मामला, तीन गिरफ्तार,विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भोपाल के दामखेड़ा में गौकशी का मामला, तीन गिरफ्तार,विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

भोपाल के कोलार क्षेत्र में डेयरी से गौवंश काटने की घटना के बाद तनाव फैल गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और जांच जारी है।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच पुलिस अलर्ट, CJP कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारा, कार्रवाई के दौरान नारेबाजी

मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP के कार्यकर्ताओं को ट्रेन से उतारे जाने के बाद हंगामा हुआ, जब वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे।

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

फर्जी डिग्री पर 20 साल से कर रहे सरकारी नौकरी,51 शिक्षकों से 100 करोड़ की वसूली की तैयारी,FIR कराने के निर्देश

मध्यप्रदेश में 51 शिक्षकों के खिलाफ फर्जी डिग्री और अंकसूचियों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

MP के डिप्टी CM के OSD पर 1 करोड़ रुपये लेने का आरोप, शराब ठेकों से जुड़ा है मामला

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम के ओएसडी पर 1 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप। मोहित गोगिया ने जांच एजेंसियों को बयान दिया कि उन्होंने शराब दुकानों के ठेके के बदले रकम दी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर