सागर जहरीली शराब कांड

सागर जहरीली शराब कांड: CM डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया।

By : दिव्या मिस्त्री
सागर जहरीली शराब कांड: CM डॉ. यादव के निर्देश पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का किया शॉर्ट एनकाउंटर

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पुलिस ने सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंट किया। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से कहा कि राज्य सरकार ने सागर जिले में हुई दुखद घटना और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस तरह के मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए। 

मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में ले लिया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पुलिस टीम ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में ले लिया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी दक्षता सिद्ध की है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर नशा विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। 

आदतन अपराधी है आरोपी

गौरतलब है कि रवि लखेरा नकली शराब निर्माण और आपूर्ति गिरोह का मुख्य सरगना है। यह गिरोह नकली शराब को असली ब्रांड का रूप देने हेतु फर्जी रैपर, ढक्कन और क्यू आर कोड का प्रयोग कर सागर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खपाता था। उसका पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। ललितपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब फैक्टरी के खुलासे के दौरान आरोपी के खिलाफ 4 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया। उससे पूछताछ में सागर के बंडा सहित अन्य क्षेत्रों में भी शराब आपूर्ति के तथ्य प्रकाश में आए थे।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, 25 सितंबर से MP में ‘सुगम परिवहन सेवा’

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, 25 सितंबर से MP में ‘सुगम परिवहन सेवा’

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का शुभारंभ किया, जिसमें नई बस सेवाओं और रोजगार सृजन की योजनाएँ प्रस्तुत की गईं।

मोबाइल चार्जर की एक छोटी सी लीड बनी काल, पन्ना जिले में चार्जर के कारण चार साल के बच्चे की मौत

मोबाइल चार्जर की एक छोटी सी लीड बनी काल, पन्ना जिले में चार्जर के कारण चार साल के बच्चे की मौत

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में चार्जर से करंट लगने की वजह से एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई। यह घटना रक्षाबंधन के दिन हुई।

MP जहरीली शराबकांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

MP जहरीली शराबकांड: मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 31 मौतें हुई हैं।

MP के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला ! ई-अटेंडेंस पर DPI ने लिया ये फैसला

MP के शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला ! ई-अटेंडेंस पर DPI ने लिया ये फैसला

मध्य प्रदेश में शिक्षकों को ई अटेंडेंस के लिए तकनीकी समस्याओं के कारण सैलरी कटौती से राहत मिली है। ई अटेंडेंस अनिवार्य रहेगा पर कटौती नहीं की जाएगी।

'हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

'हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'हनुमान अंश' फिल्म देखकर इसकी विषय-वस्तु, प्रस्तुति और अभिनय की प्रशंसा की, और इसे आध्यात्मिकता और भक्ति का माध्यम बताया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026