मार्च 2026 में MP के सरकारी दफ्तर 15 दिन बंद, कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की बहार

mp-government-offices-closed-15-days-in-march-2026

मार्च 2026 में MP के सरकारी दफ्तर 15 दिन बंद, कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की बहार

मार्च 2026 में mp के सरकारी दफ्तर 15 दिन बंद कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की बहार

MP government holidays: मार्च 2026 में मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी खुशियों के माहौल में काम करेंगे। इस महीने होली, रामनवमी और अन्य त्योहारों के साथ-साथ शनिवार-रविवार के साप्ताहिक अवकाश भी पड़ रहे हैं। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को मार्च में 31 दिन में से केवल 16 दिन ही काम करना होगा, जबकि 15 दिन अवकाश रहेगा।

MP government holidays: 31 दिन में 15 दिन होंगे अवकाश

मार्च में कुल 5 रविवार और 4 शनिवार पड़ रहे हैं, जो मिलाकर 9 दिन साप्ताहिक अवकाश बनते हैं। इसके अलावा होली, गुड़ी पड़वा, चैतीचंद, श्रीराम नवमी और महावीर जयंती जैसे प्रमुख त्योहार भी इस महीने में आने के कारण अलग-अलग दिनों में शासकीय अवकाश घोषित किया गया है।विशेषकर 19 से 22 मार्च तक लगातार 4 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, क्योंकि इस दौरान त्योहारों के साथ सप्ताहांत भी शामिल हैं।

MP government holidays: पिकनिक और परिवारिक योजना

छुट्टियों की भरमार को देखते हुए कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी परिवार और दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं। साल भर में मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को कुल 195 दिन का अवकाश मिलता है। इसमें शामिल हैं:
  • 52 रविवार 
  • 52 शनिवार 
  • 25 सार्वजनिक अवकाश 
  • 30 अर्जित अवकाश 
  • 20 चिकित्सा अवकाश 
  • 13 आकस्मिक अवकाश 
  • 3 ऐच्छिक अवकाश 
इस तरह साल के 365 दिनों में औसतन 170 दिन ही सरकारी कर्मचारी कार्यालय में काम करते हैं।

जनता पर असर

हालांकि यह कर्मचारियों के लिए खुशी का मौका है, लेकिन जिन लोगों को इन दिनों सरकारी कार्यालयों में आवश्यक काम है, उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.विशेषज्ञों का कहना है कि त्योहारों और अवकाशों की अधिकता कार्यालयीन कार्यप्रणाली पर असर डाल सकती है। ऐसे में जरूरी कार्यों को पहले से योजना बनाकर निपटाना फायदेमंद रहेगा।

 

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

राज्य

सीएम डॉ. यादव अहमदाबाद में करेंगे उद्योग जगत से संवाद, तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों के साथ मध्यप्रदेश की निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

राज्य

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका! 13 महीने में दूसरी बार बढ़ी बिजली की दरें

छत्तीसगढ़ में पिछले 13 महीनों में बिजली दरों में दूसरी बार वृद्धि हुई, जिसका सबसे बड़ा प्रभाव घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ा है।

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर दिया जाएगा 4 गुना मुआवजा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया। उन्होंने किसानों को जमीन सुरक्षित रखने की अपील की।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश,  वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, वन पर्यटन को दें विस्तार, होम स्टे के जरिए जनजातियों की बढ़ाएं आय

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन पर्यटन के विकास पर विशेष फोकस करने के लिए निर्देश दिए, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सके।

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

राज्य

हाईकोर्ट CJ की तस्वीर रखकर काला जादू! चाकूबाजी केस में डराने की साजिश

बिलासपुर में तंत्र साधना कर पीड़ित परिवार को डराने वाले आरोपियों को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।