BHOPAL: कर्मचारियों के एक लाख पद भरेगी मोहन सरकार

mp-government-jobs-dr-mohan-yadav-announcement-bhopal

BHOPAL: कर्मचारियों के एक लाख पद भरेगी मोहन सरकार

bhopal कर्मचारियों के एक लाख पद भरेगी मोहन सरकार

60 हजार पद भरकर वायदे पर खरी उतरी सरकार-सीएम मोहन

mp government jobs announcement bhopal: मध्यप्रदेश सरकार विभागों में रिक्त एक लाख से अधिक पद भरेगी। अब तक 60 हजार पद भरकर सरकार अपने वादे पर खरी उतरी है। यह कहना है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का। वे राजधानी में नव-चयनित शासकीय सेवकों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए थे।

नव-चयनित सेवकों को सीएम ने दिए नियुक्ति पत्र

वन एवं चिकित्सा-शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 877 नव-चयनित शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नव-चयनित अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि वे मजबूत, समृद्ध और खुशहाल मध्यप्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तथा गरीबों और आम जनता की सेवा में योगदान सुनिश्चित करें।

जो जहां से आया है, उसे और आगे जाना है-सीएम

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयां और परेशानियां आती हैं, लेकिन उनमें सफल साबित होना ही आवश्यक है। माता-पिता द्वारा देखे गए सपनों को इस नौकरी के माध्यम से पूरा करने पर उन्होंने नव-नियुक्तों को बधाई दी और विश्वास जताया कि जीवन चलने का नाम है- जो जहां से आया है, उसे और आगे जाना है। तरक्की का यह क्रम यूं ही बना रहे।इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भी मौजूद रहे।

नर्सों के 12 हजार पद भरे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नर्सों के 14 हजार रिक्त पदों में से 12 हजार पद सरकार ने भर लिए हैं। इस तरह विभिन्न विभागों में अब तक 60 हजार पद भरे जा चुके हैं। कुल एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वन विभाग के 543 और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 334 नव-चयनित शासकीय सेवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

पदवार नियुक्ति संख्या

वन विभाग: 543- 76 वन क्षेत्रपाल एवं 467 वनरक्षक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग: 334 — 75 एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, 62 सर्जन, 106 अन्य रोग विशेषज्ञ एवं 91 नर्सिंग अधिकारी Read More:- बचपन की वो बातें जो आज भी दिल को छू जाती हैं, क्या आप भी महसूस करते हैं ये?    

संबंधित सामग्री

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

राज्य

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शौर्य स्मारक पर नई डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष तिरंगा यात्रा शुरू की।

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राज्य

चमोली टनल हादसा: 7 की मौत, 3 अब भी फंसे; 15 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल में हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को सम्मान: 301 को गैलेंट्री मेडल, नक्सल इलाकों के 197 जवानों ने दिखाई बहादुरी

देश-विदेश

स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को सम्मान: 301 को गैलेंट्री मेडल, नक्सल इलाकों के 197 जवानों ने दिखाई बहादुरी

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्र सरकार ने 1057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल से सम्मानित किया, जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों के 197 जवान शामिल हैं।

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

देश-विदेश

देशभर में बारिश का डबल अटैक: यूपी के 16 जिले बाढ़ में, कॉलोनियों में नावें; बिहार में 100 दुकानें डूबीं, पहाड़ों पर लैंड

उत्तर प्रदेश के 16 जिले और बिहार के छपरा में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति। गांवों और कॉलोनियों में नावों का सहारा, हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड।

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

फाइनेंस

सेंसेक्स 300 अंक फिसला, 77,800 के पास पहुंचा; निफ्टी भी 24,300 पर

14 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला, सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 77,800 पर और निफ्टी 80 अंक गिरकर 24,300 पर बंद हुआ।