सीएम डॉ मोहन यादव का जबलपुरवासियों को तोहफा, 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती होगी

mp-5000-hostel-wardens-recruitment-2026

सीएम डॉ मोहन यादव का जबलपुरवासियों को तोहफा, 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती होगी

सीएम डॉ मोहन यादव का जबलपुरवासियों को तोहफा 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती होगी

Madhya Pradesh hostel warden recruitment 2026 : मध्य प्रदेश के जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें सबसे बड़ा ऐलान 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती का है, जो अगले साल से शुरू होगी। साथ ही उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रिकेटर और मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ को सम्मानित करते हुए एक करोड़ रुपए का चेक भी सौंपा।

छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में आदिम जाति विभाग के छात्रावासों में बेहतर प्रबंधन के लिए 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती का उद्देश्य छात्रावासों का संचालन प्रभावी और सुरक्षित बनाना है ताकि छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सके। यह भर्ती प्रक्रिया 2026 से शुरू होगी और इसमें स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश के सभी कन्या छात्रावासों का नाम रानी दुर्गावती जी के नाम पर और बालक आश्रमों का नाम राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह के नाम पर रखा जाएगा। read more :करणी सेना ने कहा, कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वह राजधानी भोपाल को नेपाल बना देंगे।

क्रांतिकारी क्रिकेटर क्रांति गौड़ को सम्मान

समारोह में मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विजेता खिलाड़ी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि से नवाजा। क्रांति गौड़ ने महिला क्रिकेट विश्व कप में देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। इस सम्मान के बाद खेल और युवाओं में प्रेरणा मिलेगी।

जबलपुर में विकास कार्यों का लोकार्पण

सीएम ने जबलपुर में 564 करोड़ रुपए की लागत से 106 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इन कार्यों में आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल, छात्रावास, बस अड्डे, आडिटोरियम और पुलिस संरचनाओं का निर्माण शामिल है। इसके अलावा बालक बालिका छात्रावासों के निर्माण और पहुंच मार्गों के विकास के लिए भूमि पूजन किया गया।

डिजिटल प्लेटफार्म का शुभारंभ

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री ने ‘शालिनी मोबाइल एप’ का भी शुभारंभ किया, जो विद्यार्थियों और अधिकारियों के लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में काम करेगा। इससे छात्रावासों के प्रबंधन में पारदर्शिता और सुधार की उम्मीद है। मध्य प्रदेश सरकार की यह पहल छात्रावासों के बेहतर प्रबंधन और आदिवासी युवा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 5000 छात्रावास अधीक्षकों की भर्ती से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि छात्रावासों का संचालन भी सुरक्षित और व्यवस्थित होगा। क्रिकेटर क्रांति गौड़ को दी गई सम्मान राशि से खेल क्षेत्र में भी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री के इस ऐलान से प्रदेश में शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।      

संबंधित सामग्री

पटना की सड़कों पर दौड़ेंगे AI वाले ई-स्कूटर, 7 समस्याओं पर रखेंगे नजर

राज्य

पटना की सड़कों पर दौड़ेंगे AI वाले ई-स्कूटर, 7 समस्याओं पर रखेंगे नजर

पटना नगर निगम ने AI और ई-स्कूटर का इस्तेमाल करते हुए शहरी सुविधाओं की निगरानी के लिए 'नगर नेत्रा' प्रोजेक्ट लॉन्च किया।

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

खेल

सरफराज खान की Team India में वापसी,साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल

सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पहला टेस्ट 15 अगस्त को गॉल में होगा।

अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर केस:टोल प्लाजा पर हंगामे का आरोप

राज्य

अतीक के बेटे के काफिले की 30 गाड़ियों पर केस:टोल प्लाजा पर हंगामे का आरोप

मोहम्मद उमर के काफिले ने टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़े, बिना शुल्क दिए निकले। पुलिस ने 28 गाड़ियों पर FIR दर्ज की।

CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

राज्य

CM धामी की छात्रों से सीधी बात: दून में मेट्रो की मांग, हरियाली बचाने पर भी जोर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी ने 'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' शुरू किया, जिसमें 3 लाख से अधिक विद्यार्थी रोजगार, शिक्षा, पर्यटन के लिए सुझाव देंगे।

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

राज्य

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम,86-P हैंड ग्रेनेड बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किए।