'बोल कांवड़िया, बोल बम...' सीएम डॉ. मोहन ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बजाया डमरू

जबलपुर में भव्य कांवड़ यात्रा

'बोल कांवड़िया, बोल बम...' सीएम डॉ. मोहन ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, बजाया डमरू

जबलपुर में धार्मिक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तों ने मां नर्मदा का जल अर्पण किया।

बोल कांवड़िया बोल बम सीएम डॉ मोहन ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल बजाया डमरू

भोपाल/जबलपुर। 'बोल कांवड़िया, बोल बम...' जयकारा जब गूंजा तो भक्तों का रोम-रोम रोमांचित हो उठा। भक्त ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूम उठे। लगातार बजते ढोल-नगाड़ों ने माहौल को और उत्साह से भर दिया। दरअसल,  मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर का माहौल 10 अगस्त को पूरी तरह भक्तिमय रहा। यहां के रांझी में संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस कांवड़ यात्रा में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने फूलों की बारिश कर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने खुद कांवड़ उठाई, उत्साह से डमरू भी बजाया और दादा गुरु के साथ कांवड़ यात्रा में पैदल भी चले। इस दौरान कई जन-प्रतिनिधि भी उनके साथ थे। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज सावन मास का पवित्र सोमवार है। आज मां नर्मदा का आशीर्वाद सबको मिल रहा है। भगवान भोलेनाथ को जल अर्पण करने के लिए कांवड़िये मां नर्मदा का जल लेकर जा रहे हैं। कांवड़ियों का सैलाब समुद्र की लहर के समान दिखाई दे रहा है। जहां तक नजर जा रही है, वहां तक कांवड़िये ही कांवड़िये दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कह कि ये कांवड़िये अपनी साधना-भक्ति-संकल्प लेकर मां नर्मदा का जल लेकर निकले हैं। मां नर्मदा भी अपने भक्तों के साथ जल के रूप में इस यात्रा में शामिल हैं। 

धर्म के लिए सबकुछ कर रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांवड़ यात्रा तो बहुत देखीं, लेकिन इतनी बड़ी कांवड़ यात्रा में पहली बार देख रहा हूं। यह पवित्र महीना सावन भगवान भोलेनाथ की भक्ति का महीना है। यह कांवड़िये दादा गुरु के नेतृत्व में पूरे भक्ति भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार धार्मिक पर्यटन के लिए, श्रद्धालुओं के लिए, सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए सभी प्रकार के कार्य कर रही है। हमारी सरकार एक तरफ इन कांवड़ यात्रियों को पूरी सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है, दो दूसरी तरफ देव स्थानों को भी सुविधायुक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की जड़ों में सनातन संस्कृति है। सनातन संस्कृति आत्म अनुशासन, प्रगति और उल्लास का मार्ग प्रशस्त करती है। सनातन संस्कृति जीवन की चुनौतियों से संघर्ष करना सिखाती है। 

जीवन का मर्म केवल खाना-पीना नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज इस यात्रा में शामिल संत ये संदेश भी देते हैं कि जीवन में खाने-पीने के बजाए, पवित्र मार्ग पर चल कर परमात्मा तक पहुंचा जा सकता है। दादा गुरु ने जीवन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है कि जल के आधार पर भी जीवन गुजारा जा सकता है। दादा गुरु नर्मदा के जल के भरोसे जीवन को चलायमान किए हुए हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहे। नर्मदा के कण-कण में शंकर है। मैं इस यात्रा के लिए सभी को बधाई देता हूं।

संबंधित सामग्री

MP में चीतों के बाद अब एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी, जंगलों में फिर गूंज सकती है दहाड़

राज्य

MP में चीतों के बाद अब एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी, जंगलों में फिर गूंज सकती है दहाड़

मध्यप्रदेश में गुजरात से एशियाई शेरों को लाने और संरक्षित वातावरण में उनके संरक्षण और प्रजनन पर कार्य जारी है।

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

जुर्म गाथा

आलीराजपुर: हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, जेब से मिली चिट्ठी ने बढ़ाया रहस्य

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में एक हॉस्टल में 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी जेब से एक चिट्ठी मिली, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

राज्य

1 या 2 नहीं... बल्की बाइक में लगे थे 500 हॉर्न! पुलिस ने लिया ऐसा एक्शन, वायरल हो गया Video

हरिद्वार की कांवड़ यात्रा के दौरान, अमन की 500 हॉर्न लगी बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया, बाइक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

उमरिया में जोहिला डैम के 2 गेट खुले, कई जिलों में बारिश से हाहाकार,सीहोर में 5 घंटे में 8.3 इंच बारिश

राज्य

उमरिया में जोहिला डैम के 2 गेट खुले, कई जिलों में बारिश से हाहाकार,सीहोर में 5 घंटे में 8.3 इंच बारिश

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूल बंद हैं और जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रदोष संयोग ने बढ़ाई भक्ति

सनातन

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रदोष संयोग ने बढ़ाई भक्ति

सावन के दूसरे सोमवार को मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, जबलपुर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, पंचामृत अभिषेक और भस्म आरती के साथ विशेष पूजा आयोजित की गई।