Morena Violence: दो पक्षों में पथराव और झड़प का वीडियो वायरल

morena-violence-taar-fencing-vidhvaan-attack

Morena Violence: दो पक्षों में पथराव और झड़प का वीडियो वायरल

morena violence दो पक्षों में पथराव और झड़प का वीडियो वायरल

Morena Violence: मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुन पुरा में खेत की मेड़ पर तार फेंसिंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठियों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया

Morena Violence: घर में घुसकर तोड़फोड और पिटाई का वीडियो वायरल

आरोप है कि गुर्जर पक्ष के करीब दो दर्जन लोगों ने घर में घुसकर सिकरवार दंपति (पति-पत्नी) की बेरहमी से पिटाई की और घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Morena Violence: तार फेंसिंग पर विवाद, अशोक सिकरवार के घर पर हमला

अर्जुन पुरा निवासी अशोक सिकरवार अपने खेत में आवारा पशुओं से बचाव के लिए तार फेंसिंग कर रहे थे। इसी बात पर गांव के ही प्रताप गुर्जर, बबलू गुर्जर और धीरज गुर्जर ने आपत्ति जताई। रविवार सुबह (22 दिसंबर) विवाद बढ़ा तो गुर्जर पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया, जवाब में सिकरवार पक्ष ने भी पत्थर फेंके। उस वक्त मामला शांत हो गया, लेकिन शाम होते-होते धीरज गुर्जर ने अपने 25-30 साथियों को बुला लिया और अशोक के घर पर धावा बोल दिया।

पीड़ित का आरोप: मंत्री के मीडिया प्रभारी के दबाव में पुलिस निष्क्रिय

घायल अशोक सिकरवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस प्रताप गुर्जर पर व मारपीट का आरोप लगा रहे हैं, वह कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का मीडिया प्रभारी है।

अशोक का आरोप है कि थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर भी आरोपियों के सजातीय हैं, इसलिए दबाव में कार्रवाई नहीं कर रहे। अशोक ने बताया कि विवाद 7 दिन से चल रहा था, जब वे थाने गए तो टीआई ने आवेदन लेने से मना कर दिया था और समझौता कराने की बात कही थी, लेकिन सुरक्षा नहीं दी।

 

संबंधित सामग्री

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

राज्य

सुशासन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का फोकस, कहा- जन सेवा में संवेदनशीलता जरूरी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में जन विश्वास अभियान शुरू किया, जिसमें उन्होंने जन शिकायतों की समीक्षा की और सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश

दिल्ली में IT इंजीनियर ने वेब सीरीज से प्रेरित होकर की पत्नी की हत्या; पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेब सीरीज से प्रेरित होकर अपनी पत्नी की हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने किया किसानों से संवाद, कहा- अन्नदाता का कल्याण ही हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के विकास और समृद्धि के लिए नई योजनाओं और तकनीकों की घोषणा की।

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

राज्य

बुनकरों के लिए 1.36 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत, CM सम्राट का ऐलान - बिहार में खुलेंगे 400 नए डिग्री कॉलेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के खादी मॉल में हथकरघा उत्पादों का अवलोकन किया और बुनकरों को आर्थिक सहायता के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

राज्य

मोती मस्जिद के सामने बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर धरने पर बैठे

भोपाल के व्यापारियों ने बैरिकेडिंग के कारण बाजार की रुकी आवाजाही और कारोबार पर पड़ रहे असर के खिलाफ प्रदर्शन किया।