मोहन यादव का राहुल गांधी पर निशाना

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- एमपी आओ तो अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताओ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, उनसे अपने शासनकाल की गलतियों के लिए जनता से माफी मांगने को कहा।

सीएम डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- एमपी आओ तो अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताओ

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। सीएम डॉ. यादव ने एक ओर राहुल का प्रदेश में स्वागत किया, तो वहीं दूसरी ओर उनसे यह भी कहा कि वे उनकी पार्टी का सारा हिसाब-किताब जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक देश की जनता के साथ अन्याय किया। इसके लिए उसे देश से माफी मांगनी चाहिए। 

राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मुझे मालूम पड़ा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश आने वाले हैं। मध्यप्रदेश की धरती पर उनका स्वागत है। राहुल गांधी, आप जनता के बीच आइए। लेकिन, यहां आने के साथ अपने अतीत के शासनकाल का हिसाब भी जनता के सामने रखिए। आपके परनाना, आपकी दादी और आपके पिता ने लंबे समय तक दिल्ली में बैठकर देश की सरकार चलाई। उनके शासनकाल में राज्य के भीतर जो परिस्थितियां उत्पन्न हुईं और जनता को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा, उन सबके लिए भी आपको जनता के सामने जवाब देना चाहिए। 

जागरूक है मध्यप्रदेश की जनता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता जागरूक है। वह इतिहास को भी जानती है और वर्तमान को भी समझती है। इसलिए आप मध्यप्रदेश आइए, जनता के बीच और अपने परिवार के लंबे शासनकाल की गलतियों के लिए जनता से माफी मांगिए। मध्यप्रदेश आपका इंतजार कर रहा है।

कांग्रेस शासनकाल में बदतर थी हालत

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान स्कूली छात्रों को लैपटॉप, साइकल समेत कोई सुविधा नहीं दी। कांग्रेस के शासनकाल में 26 जनवरी-15 अगस्त के लड्डू के लिए भी छात्र तरस जाते थे। कांग्रेस नेताओं को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए। मध्यप्रदेश 1956 में बना। 1956 से लेकर 2002-03 तक राज्य का बजट समग्र रूप से 20 हजार करोड़ का था। शिक्षा विभाग के हाल थे कि वह शिक्षकों के लिए 300 रुपये का पैटर्न लाया। प्रदेश में आजादी के बाद 55 साल में केवल केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। यह प्रदेश में शिक्षा की हालत थी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने बैठक में कई विकासात्मक और जन-कल्याणकारी प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और प्रौद्योगिकी विकास शामिल हैं।

मंत्री विजय शाह को लोक भवन से बड़ी राहत की उम्मीद, राज्यपाल के फैसले पर नजर

मंत्री विजय शाह को लोक भवन से बड़ी राहत की उम्मीद, राज्यपाल के फैसले पर नजर

मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की संभावना कम, राज्यपाल के पास फाइल। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी की थी।

‘चाय पीते वक्त जाति नहीं दिखी?’ राहुल के बयान पर CM धामी का पलटवार

‘चाय पीते वक्त जाति नहीं दिखी?’ राहुल के बयान पर CM धामी का पलटवार

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के जाति संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी, सामाजिक समरसता और भाईचारे पर जोर दिया।

किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन

किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप वितरित किए। कार्यक्रम में 1.21 लाख छात्रों को लाभ मिला।

सीएम डॉ. यादव ने की भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा, बाबा महाकाल से की सुख-समृद्धि-खुशहाली की कामना

सीएम डॉ. यादव ने की भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा, बाबा महाकाल से की सुख-समृद्धि-खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की पांचवी सवारी में भाग लिया, जिसमें परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखा।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 1 Sep 2026

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 1 September 2026