Vande Bharat: नए सफर का तोहफा: खजुराहों से सीधा जुड़ा वाराणसी

modi-flag-off-4-vande-bharat-trains-varanasi-khajuraho

Vande Bharat: नए सफर का तोहफा: खजुराहों से सीधा जुड़ा वाराणसी

vande bharat नए सफर का तोहफा खजुराहों से सीधा जुड़ा वाराणसी

पीएम मोदी ने 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

vande bharat trains varanasi khajuraho: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की शाम वाराणसी पहुंचे और बनारस रेलवे स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम में देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का उपहार दिया।इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक ट्रेन को स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि तीन अन्य ट्रेनों का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

सीएम मोहन ने पीएम का जताया आभार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि खजुराहो भारतीय कला, संस्कृति और स्थापत्य की अमूल्य धरोहर है। यह ट्रेन खजुराहो को वाराणसी सहित देश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरों से जोड़ेगी।इससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां मिलेंगी और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का व्यापक प्रसार होगा।

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा प्रोत्साहन

बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ेगी।यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर मिलेगा।यात्रा का समय लगभग 2 घंटे 40 मिनट कम होगा।इससे स्थानीय पर्यटन उद्योग और अर्थव्यवस्था को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

नई वंदे भारत ट्रेनों की सूची

  • बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
  • लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

संबंधित सामग्री

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

राज्य

4 महीने से ऑक्सीजन पर पिता, FIR नहीं हुई तो कंधे पर सिलेंडर लेकर SP ऑफिस पहुंचा बेटा

ग्वालियर में हिमांशु शर्मा ने पिता के लिए न्याय मांगते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ SP कार्यालय पहुंचकर विरोध किया।

47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?

राज्य

47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने विकास और जन-कल्याण के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार शामिल हैं।

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

राज्य

CM भजनलाल शर्मा बीकानेर में Gen-Z से करेंगे संवाद, बच्चे मुख्यमंत्री से सवाल भी कर पाएंगे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 15 अगस्त को बीकानेर में युवाओं से संवाद करेंगे, जहाँ वे भविष्य के भारत के विचारों पर चर्चा करेंगे।

टेकऑफ से पहले प्लेन का इंजन फेल, नकुलनाथ और हरीश चौधरी बाल-बाल बचे

राज्य

टेकऑफ से पहले प्लेन का इंजन फेल, नकुलनाथ और हरीश चौधरी बाल-बाल बचे

छिंदवाड़ा हवाई पट्टी पर उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आई, जिससे बड़ा हादसा टला। पूर्व सांसद नकुलनाथ और हरीश चौधरी सुरक्षित।

15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत, 19 अगस्त को भारत Vs पाकिस्तान

खेल

15 अगस्त से हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत, 19 अगस्त को भारत Vs पाकिस्तान

मेंस और विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 16 टीमें भाग लेंगी, जिसमें भारतीय टीमें भी शामिल हैं। टूर्नामेंट का फॉर्मेट बदला गया है, क्वार्टर फाइनल हटाए गए हैं।