पहले भागीरथपुरा अब महू, 25 लोग हुए बिमार, MP का पानी बना जहर

mhow-25-ill-mp-water-poison

पहले भागीरथपुरा अब महू, 25 लोग हुए बिमार, MP का पानी बना जहर

पहले भागीरथपुरा अब महू 25 लोग हुए बिमार mp का पानी बना जहर

Mahu Dirty Water: पहले भागीरथपुरा अब महू..इंदौर में दूषित पेयजल का संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। भागीरथपुरा इलाके में गंदे पानी से हुई मौतों का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि महू में भी दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने की खबरें सामने आई हैं। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं।

25 लोग हुए बिमार

महू के पट्टी बाजार, मोती महल और चन्दर मार्ग इलाके में गंदे पेयजल के कारण करीब 25 से  ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। बीमार लोगों को उल्टी, दस्त, और पेट दर्द की शिकायत थी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात कलेक्टर शिवम वर्मा अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हलचाल जाना। साथ ही पानी की सप्लाई रोकने के निर्देश दिए।   [caption id="attachment_129818" align="alignnone" width="579"] महू में 25 लोग हुए बिमार महू में 25 लोग हुए बिमार[/caption] [caption id="attachment_129819" align="alignnone" width="583"]कलेक्टर शिवम वर्मा अस्पताल पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा अस्पताल पहुंचे[/caption]

Mahu Dirty Water: पाइप लाइन में लीकेज

एक ही परिवार के छह बच्चे 11 साल की वाणी से लेकर 19 साल के भावेश तक कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। बुजुर्ग जगदीश चौहान को लिवर इंफेक्शन हो गया इसके चलते इंदौर रेफर किया गया है। रहवासियों का कहना है कि वे काफी वक्त से गंदे पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रहवासियों ने बताया कि पेयजल पाइप लाइन नालियों के बीच से निकल रही है। जगह-जगह लीकेज है इस कारण नालियों का गंदा पानी पाइप लाइन में मिल रहा है, जिससे पीने के पानी से बदबू आ रही है। इसी पानी के सेवन से इलाके में लोग बीमार है। लगातार हो रही अनदेखी से लोगों में भारी आक्रोश है। पेयजल पाइप लाइन नालियों के बीच से निकल रही

पानी की जांच के दिए निर्देश

Mahu Dirty Water: मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। SDM राकेश परमार और तहसीलदार विवेक सोनी ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर पानी के सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए। महू BMO डॉ. योगेश सिंगारे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर भी रात करीब साढ़े 8 बजे पत्ती बाजार और मोती महल के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। उन्होंने बीमार बच्चों और मरीजों से मुलाकात ली। विधायक ने स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद अधिकारियों को तत्काल इलाज, दवाओं की उपलब्धता, दूषित पानी की सप्लाई बंद कर पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। https://youtu.be/1nPXhvQahZ8?si=10mXdSpjB3d6vm-G

इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत…अब मौतों का आंकड़ा पहुंचा 25

Indore Contaminated Water Deaths:  इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत हो गई.. मौतों का आंकड़ा अब 25 पर पहुंच गया है. बता दें की भागीरथपुरा के रहने वाले हेमंत गायकवाड़ ने मंगलवार देर रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया..
मृतक
मृतक
जानकारी के अनुसार हेमंत गायकवाड़ उर्फ बाला 22 दिसंबर को दूषित पानी पीने के बाद अचानक बीमार पड़ गए थे. पहले उन्हें परदेशीपुरा स्थित वर्मा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। पूरी खबर...

संबंधित सामग्री

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

राज्य

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को राहत देते हुए, सरकारी दायित्वों के दौरान न्यायालयीन मामलों में आने वाले कानूनी खर्च की भरपाई करने का आदेश दिया है।

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

राज्य

सिंहस्थ 2028 से पहले शिप्रा को प्रदूषण मुक्त करने की मांग, समाधान नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री से मुलाकात की चेतावनी

उज्जैन में संतों ने शिप्रा नदी के बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताया; सरकार से प्रभावी कदमों की मांग की।

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।