अब रोबोट बताएंगे पानी और सीवर लाइन के लीकेज.. इंदौर की घटना के बाद एक्शन में सरकार

indore-dirty-water-update

अब रोबोट बताएंगे पानी और सीवर लाइन के लीकेज.. इंदौर की घटना के बाद एक्शन में सरकार

अब रोबोट बताएंगे पानी और सीवर लाइन के लीकेज इंदौर की घटना के बाद एक्शन में सरकार

INDORE DIRTY WATER UPDATE: इंदौर में दूषित पानी से 24 लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना ने राज्य की शहरी जलापूर्ति व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं अब एमपी का नगरीय प्रशासन विभाग एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. [caption id="attachment_129234" align="alignnone" width="300"]INDORE DIRTY WATER UPDATE INDORE DIRTY WATER UPDATE[/caption] बता दें की अब प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों की वाटर सप्लाई और सीवर लाइन का पूरा रूट-मैप एक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे पूरे नेटवर्क की डिजिटल निगरानी संभव हो जाएगी.

INDORE DIRTY WATER UPDATE: 413 नगरीय निकाय होंगे कवर

[caption id="attachment_129235" align="alignnone" width="300"]AMRUT REKHA AMRUT REKHA[/caption] इसको लेकर नगरीय प्रशासन विभाग के GIS एक्सपर्ट देवराज त्रिपाठी ने बताया कि.. AMRUT REKHA नाम का पोर्टल और मोबाइल ऐप तैयार किया गया है. जिससे प्रदेश की 413 नगरीय निकायों की वाटर सप्लाई और सीवरेज लाइन की मैपिंग कर अपलोड की जाएगी. जिसकी शुरुआत हो चुकी है. और इसकी निगरानी फील्ड इंजीनियर करेंगे. बता दें की इंदौर की घटना के बाद अब हम सभी ओवरहेड टैंक की मॉनिटरिंग करेंगे. और OHT के पैरामीटर के अनुसार प्रॉपर क्लीनिंग कराई जाएगी.. और उसका वीडियो पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. यानी फील्ड पर फिजिकल काम भी होगा और ऑनलाइन निगरानी भी होगी.

रोबोट कैसे लीकेज की पहचान

[caption id="attachment_129236" align="alignnone" width="300"]ROBOT ROBOT[/caption] दरहसल जहां वाटर और सीवर लाइन आपस में मिलती हैं, उन इंटर सेक्शन पॉइंट्स को पोर्टल पर पिले कलर के मार्क से चिह्नित किया जाएगा. और जहां इंटरसेक्शन पॉइंट होंगे, वहां रोबोटिक सिस्टम से जांच की जाएगी. जहां बिना खुदाई रोबोट बताएगा कि लीकेज है या नहीं. और अगर लीकेज मिला तो तुरंत सुधार किया जाएगा. बता दें की पहले चरण में सभी 413 नगरीय निकायों के OHT को पोर्टल से जोड़ा जाएगा. जहा हर ULB क्षेत्र में वाटर सीवर जंक्शन पॉइंट तय किए जाएंगे और नियमित रोबोटिक इंस्पेक्शन होगा.

मोबाइल ऐप से फील्ड मॉनिटरिंग

INDORE DIRTY WATER UPDATE:जानकारी के अनुसार AMRUT REKHA 2 हिस्सों में काम करेगा. और वेब पोर्टल में अधिकारियों के लिए पूरा नेटवर्क डेटा मौजूद रहेगा. मोबाइल ऐप के जरिए फील्ड इंजीनियरों द्वारा ग्राउंड वेरिफिकेशन कर रिपेयरिंग कराई जाएगी.. बता दें की इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 23 मौत हो चुकी है. अभी 39 मरीज एडमिट हैं, जिनमें से 10 आईसीयू में हैं. इनमें भी तीन वेंटिलेटर पर हैं. अब यहां टैंकरों से पानी दिया जा रहा है

संबंधित सामग्री

'भूत बनकर लौटूंगा', सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर से भावुक संदेश

देश-विदेश

'भूत बनकर लौटूंगा', सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर से भावुक संदेश

सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर आमरण अनशन किया, चेतावनी दी कि यदि 20 जुलाई का संसद मार्च असफल रहा, तो वे 'भूत बनकर लौटेंगे'.

पीएम मोदी ने दी 617 करोड़ की कुरुक्षेत्र को सौगात:प्रदेश के पहले सिख म्यूजियम का शिलान्यास,5 फाटक खत्म

राज्य

पीएम मोदी ने दी 617 करोड़ की कुरुक्षेत्र को सौगात:प्रदेश के पहले सिख म्यूजियम का शिलान्यास,5 फाटक खत्म

पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र में 617 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें हरियाणा का पहला सिख म्यूजियम और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शामिल हैं।

नशे के खिलाफ यमुनानगर में दौड़ेंगे हरियाणा CM सैनी, 10 KM मैराथन में 31 हजार+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

राज्य

नशे के खिलाफ यमुनानगर में दौड़ेंगे हरियाणा CM सैनी, 10 KM मैराथन में 31 हजार+ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए 26 जुलाई को 10 किमी मैराथन आयोजित हो रही है, जिसमें हरियाणा के सीएम भी शामिल होंगे।

शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

राज्य

शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप चोरी हो गई। इस घटना ने प्रशासन और पुरातत्व विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

पंजाब में 2800 नए राशन डिपो शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा घर के पास अनाज; सीएम मान ने सौंपे लाइसेंस

राज्य

पंजाब में 2800 नए राशन डिपो शुरू, 5.5 लाख परिवारों को मिलेगा घर के पास अनाज; सीएम मान ने सौंपे लाइसेंस

पंजाब सरकार ने 2800 नए राशन डिपो धारकों को लाइसेंस वितरित किए, जिससे राज्य के 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।