मेरठ में भयानक घटना

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

मेरठ में एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मार ली। घटना की वजह गर्लफ्रेंड के सीने पर 'आर्यन' नाम का टैटू था।

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी, फिर की खुदकुशी, छात्रा की हालत नाजुक

मेरठ: सरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को गोली मारी

UP के मेरठ में सिरफिरे प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को 3 गोलियां मारने के बाद सुसाइड कर लिया। पुलिस के अनुसार, 12वीं की छात्रा के सीने पर ‘आर्यन’ नाम का टैटू देखकर प्रेमी नाराज था। बुधवार शाम ट्यूशन से लौटते वक्त उसने छात्रा को रोका था। आर्यन के बारे में पूछा। बताने से मना किया तो बहस हो गई।

पहले छात्रा, फिर खुद को मारी गोली

इसी बीच गुस्से में सिरफिरे ने कमर से पिस्टल निकाली और छात्रा पर गोली चला दी। वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने खुद के सीने में भी गोली मार ली। आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने छात्रा अनुष्का (23) को सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसके सिर में एक और पेट में 2 गोलियां लगी थीं। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 2 गोलियां निकाल दी हैं, जबकि तीसरी गोली अभी भी सिर में फंसी है। उसकी हालत नाजुक है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अफेयर

आरोपी आदित्य (26) का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 10 से ज्यादा मामले दर्ज थे। 10 दिन पहले ही आदित्य जमानत पर जेल से छूटा था। मामला कंकरखेड़ा थाना इलाके के डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में जोनल पार्क के पास का है। पुलिस के मुताबिक, 3 साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, फिर बातचीत होने लगी और दोस्ती अफेयर में बदल गई। पुलिस ने कहा कि 27 जुलाई को आदित्य ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी। इसी दौरान उसने अनुष्का के सीने पर 'आर्यन' नाम का टैटू था। इसके बाद वह लगातार आर्यन के बारे में पूछता रहा, लेकिन अनुष्का ने कोई जवाब नहीं दिया था।

संबंधित सामग्री

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

मेरठ में सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने अपना पहला प्रदर्शन किया, जिसमें नौ हॉक जेट विमानों ने आसमान में करतब दिखाए और दर्शक रोमांचित हो उठे।

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव फंदे पर मिला, 13 मामलों में मिली थी मौत की सजा

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव फंदे पर मिला, 13 मामलों में मिली थी मौत की सजा

सुरेंद्र कोली, जो निठारी कांड में प्रमुख आरोपी थे, की हरिद्वार में मौत हो गई। उनका शव एक चाय की दुकान में फंदे पर मिला।

गुलजार सिंह सुसाइड केस: हाईकोर्ट का सवाल- मंत्री को आरोपी कैसे बनाया जा सकता है? सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब

गुलजार सिंह सुसाइड केस: हाईकोर्ट का सवाल- मंत्री को आरोपी कैसे बनाया जा सकता है? सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब

पंजाब हाईकोर्ट ने गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में पंजाब सरकार से जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी, जिसमें वित्त मंत्री का नाम उठा।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में प्रेमी पर FIR, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

इंदौर में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की आत्महत्या में नया मोड़। पति ने दीपक खंडेलवाल पर धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर